‘तुरंत इस्तीफा दें’, सामूहिक दुष्कर्म मामले में रिश्तेदार की गिरफ्तारी के बाद PAK विदेश मंत्री इशाक डार के इस्तीफे की मांग

पाकिस्तान में विदेशी महिलाओं के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार के गले की फांस बनता जा रहा है। सीनेटर फैसल वावदा ने नीदरलैंड और वेनेजुएला की एक महिला के खिलाफ उनके करीबी रिश्तेदार द्वारा की गई क्रूरता को लेकर डार के इस्तीफे की मांग की है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान के साथ करीबी संबंध रखने वाले फैसल वावदा ने पंजाब की शाहबाज सरकार और मरियम नवाज सरकार दोनों पर इस हाई-प्रोफाइल मामले में मंत्री के रिश्तेदार को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि यह घटना दो महिलाओं से जुड़ी है। नीदरलैंड और वेनेजुएला की रहने वाली महिला का 29 जून को लाहौर में कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था.

इस मामले में पंजाब की लाहौर पुलिस ने अब तक 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है. शुक्रवार को लाहौर की एक अदालत ने गिरफ्तार किए गए चारों लोगों को आगे की जांच के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

कौन हैं मुहम्मद रज़ा डार?
आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मुहम्मद रज़ा डार भी शामिल है, जिसे जांचकर्ताओं ने इस मामले में मुख्य संदिग्ध माना है। पुलिस सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि रजा डार इशाक डार का पोता है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रजा डार की उन दोनों महिलाओं से पहली मुलाकात पिछले साल सिंगापुर में हुई थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तीनों एक क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस वेंचर के जरिए जुड़े हुए थे। जांचकर्ताओं का कहना है कि रजा डार ने बाद में उनके लिए बिजनेस वीजा का इंतजाम किया, जिससे वे दोनों पाकिस्तान आ गए. इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए वावदा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान को एक पारिवारिक कंपनी की तरह चलाया जा रहा है.

फैसल वावदा ने क्या कहा?
उन्होंने सवाल उठाया कि जब इशाक डार के पोते पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं तो वह देश के दो सर्वोच्च पदों पर क्यों हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वावदा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”उन्हें (रज़ा डार) संबंधित विदेशी दूतावास के हस्तक्षेप के बाद ही गिरफ्तार किया गया था. इतने गंभीर आरोपों के बाद भी इशाक डार उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के रूप में दुनिया के सामने पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकते हैं?”

ये भी पढ़ें

Japan PM India Visit: भारत और जापान की नजदीकियों से चिढ़ा चीन! पीएम ताकाची के दिल्ली दौरे के दौरान उठा अजीब मुद्दा

Priyanka Mehta

Priyanka Mehta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *