कुमार संगकारा और विव रिचर्ड्स के बाद ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने विराट कोहली, दूसरे वनडे में रचा इतिहास

विराट कोहली अपने करियर के ऐसे पड़ाव पर हैं जहां लगभग हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा है. वह अब वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-2 लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल की. इस मैच में विराट ने 65 रन बनाए.

वनडे फॉर्मेट में अब तक केवल 3 बल्लेबाज ही ऐसे हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 14 या उससे ज्यादा बार एक पारी में 50+ का स्कोर बनाया है। दूसरे वनडे में विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 14वीं बार 50+ का स्कोर बनाया है. उनसे पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा और वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स ही ऐसा कर सके हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक 50+ स्कोर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर कुमार संगकारा ने बनाया था, जिन्होंने 15 बार ऐसा किया था। इस मामले में विराट कोहली अब विव रिचर्ड्स की बराबरी पर आ गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में चौदह बार एक पारी में पचास से ज्यादा रन बनाए हैं.

  • 15 बार – कुमार संगकारा
  • 14 बार – विव रिचर्ड्स
  • 14 बार – विराट कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं. अब तक उन्होंने ब्रिटिश टीम के खिलाफ 40 वनडे पारियों में 1467 रन बनाए हैं. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ एमएस धोनी (1546 रन) और युवराज सिंह (1523 रन) हैं.

विराट कोहली के लिए ये बात चौंकाने वाली है कि इंग्लैंड की पिचों पर उनका कन्वर्जन रेट बेहद खराब रहा है. उन्होंने वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ 13 अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन केवल एक ही शतक लगा पाए हैं. उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 14 बार 50+ का स्कोर बनाया, लेकिन केवल एक बार ही 100 रन का आंकड़ा छू सके।

यह भी पढ़ें:

फिर फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, तो ट्रेंड होने लगा ये खिलाड़ी, तेज हुई टीम इंडिया में लाने की मांग

19 या 20 जुलाई, हम भारत में 2026 फीफा विश्व कप फाइनल कब देख पाएंगे? सारे भ्रम दूर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *