‘भारत के खिलाफ छेड़ेंगे युद्ध’, बिलावल भुट्टो के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दी भारत को धमकी

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में सिंधु जल संधि की बहाली पर अपना पुराना रुख दोहराया, जिसके बाद पाकिस्तान भड़क गया है. इसे लेकर पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने भारत को धमकी दी और अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को युद्ध की धमकी दी है. ख्वाजा आसिफ का बयान ऐसे वक्त आया है जब पाकिस्तान भारी जल संकट से जूझ रहा है.

ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा?

शनिवार को एआरवाई न्यूज से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘जब हमें लगेगा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है, तो हम निश्चित रूप से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ेंगे। जल हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा है।

उन्होंने दावा किया कि अगर इस्लामाबाद को सबूत मिले कि भारत जल आपूर्ति बाधित करने के लिए खतरनाक गति से काम कर रहा है, तो सैन्य कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद पर की टिप्पणी, भारत ने दो टूक कहा- ‘पहले आसिफ अली जरदारी…’

पाकिस्तान में पानी की कमी, भारत पर आरोप!

ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान में पानी की कमी के लिए नई दिल्ली को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की. उन्होंने भारत पर ‘पानी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने’, चिनाब नदी के प्रवाह में हेरफेर करने और डेटा छिपाने का आरोप लगाया। हालांकि, ख्वाजा ने खुद माना कि पिछले एक साल में हुई घटनाओं के बारे में उन्हें कोई मौजूदा जानकारी नहीं है. आपको बता दें कि सिंधु जल संधि स्थगित होने के बाद पाकिस्तान और भारत संकट का सामना कर रहे हैं. विशेषकर सिंध और बलूचिस्तान में लगभग एक-तिहाई आबादी गंभीर जल संकट से प्रभावित है।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने इस संधि को निलंबित कर दिया था

पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान ने पहलगाम में आतंकी हमला किया था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी. इसके बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। पाकिस्तान इस मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र समेत कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत से अपील कर चुका है, लेकिन भारत अपने रुख पर कायम है। नई दिल्ली ने साफ कहा है कि यह संधि तब तक निलंबित रहेगी जब तक पाकिस्तान अपनी सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों के बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए विश्वसनीय और ठोस कदम नहीं उठाता।

ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका डील के बाद पाकिस्तान से मिली धमकी, बिलावल भुट्टो बोले- ‘हम…’

Priyanka Mehta

Priyanka Mehta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *