भारत-PAK के 100 दिग्गजों की PM मोदी और शाहबाज शरीफ को चिट्ठी पर भड़की बीजेपी, कहा- ‘शांति के कबूतर उड़ा रहे…’

सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार, आपसी संपर्क फिर से शुरू करने और राजनयिक संबंधों को बहाल करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ को एक खुला पत्र लिखा था। पत्र सामने आने के बाद बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकियों को समर्थन देता रहेगा तब तक कोई बातचीत नहीं होगी.

भारत और पाकिस्तान के कुछ नागरिकों की ओर से पत्र लिखे जाने पर बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि जब तक पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता रहेगा तब तक कोई बातचीत नहीं होगी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इन लोगों का पाकिस्तान के प्रति प्रेम जब-तब जागता रहता है. उसे शांति कबूतर उड़ाने की आदत है।

‘पहले पाकिस्तान आतंकियों को समर्थन देना बंद करे’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के ‘पाकिस्तान से बातचीत’ वाले बयान पर प्रेम शुक्ला ने साफ कहा, ‘अगर पाकिस्तान आतंकियों को समर्थन देना बंद कर दे तो बातचीत शुरू हो जाएगी.’ हाल ही में आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत के दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं करने चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद के प्रति सख्त रुख में कोई नरमी नहीं होनी चाहिए.

PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे

भारत और पाकिस्तान के 117 प्रमुख लोगों ने लिखा खुला पत्र

भारत और पाकिस्तान के 117 प्रमुख लोगों ने संयुक्त शांति प्रस्ताव के तहत पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण राजनयिक संबंधों की बहाली और लोगों से लोगों के बीच संपर्क फिर से शुरू करने की मांग की गई है। इसमें फारूक अब्दुल्ला, मीरवाइज उमर फारूक, महबूबा मुफ्ती, मनोज झा और हुमायूं कबीर समेत भारत से 61 हस्ताक्षरकर्ता शामिल हैं। नेताओं ने डिजिटल फॉर्मेट पर हस्ताक्षर किए हैं.

सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस की ओर से पीएम मोदी और शाहबाज शरीफ को लिखे खुले पत्र में भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत, पूर्ण राजनयिक संबंधों की बहाली और लोगों से लोगों के बीच संपर्क फिर से शुरू करने की मांग की गई है. साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक आंदोलन को बढ़ावा देने की भी अपील की गई है.

भारत-पाकिस्तान खत्म करें तनाव, खुले एयरस्पेस… 100 से ज्यादा दिग्गजों ने पीएम मोदी और शाहबाज शरीफ को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *