भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं. उन्होंने ठाकुरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक फेसबुक पेज पर लगातार ऐसे पोस्ट किए जा रहे हैं, जिससे उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. गांगुली ने आरोप लगाया कि इस फेसबुक पेज को लाखों लोग फॉलो करते हैं, लेकिन इस पर लगातार भ्रामक पोस्ट किए जा रहे हैं.
सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष हैं। उन्होंने ठाकुरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि फेसबुक पर ‘सौरव गांगुली फैन्स’ के नाम से एक अनऑफिशियल पेज चलाया जा रहा है. इस पेज पर किए जा रहे पोस्ट उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं. पूर्व भारतीय कप्तान ने आरोप लगाया कि तथाकथित अनाधिकारिक पेज पर 36 लाख फॉलोअर्स हैं और इस पर भ्रामक पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जो उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गांगुली ने अपनी शिकायत में लिखा, “मैं समझता हूं कि जो लोग सार्वजनिक जीवन से जुड़े हैं, उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है. लेकिन ऐसे भ्रामक, अपमानजनक और गुमराह करने वाले पोस्ट जो मेरी प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक हों, बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हैं. इसके लिए कानूनी कार्रवाई जरूरी है.”
यह भी पढ़ें: ब्रेट ली ने विराट कोहली के बारे में क्यों कहा- ‘वह ऑस्ट्रेलियाई टीम में खेल सकते थे क्योंकि…’
दिग्गज खिलाड़ी ने पुलिस से इस अनाधिकारिक पेज को चलाने वाले लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी मांग की कि ऐसी भ्रामक पोस्टों को सोशल मीडिया पर आगे आने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि गांगुली की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि गांगुली 2000-2005 तक भारतीय टीम के कप्तान थे और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। गांगुली वर्तमान में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में हैं।
यह भी पढ़ें:
फीफा वर्ल्ड कप 2026: नेमार की गर्लफ्रेंड ने शेयर की बड़ी खुशखबरी, 5वीं बार पिता बनेंगे स्टार फुटबॉलर






Leave a Reply