भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि के करीब पहुंच गई हैं। भले ही उनकी तुलना सीधे तौर पर पाकिस्तान के पुरुष क्रिकेटर बाबर आजम से नहीं की जा सकती, लेकिन स्मृति अब पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों के संयुक्त T20I रन रिकॉर्ड में बाबर से आगे निकलने की स्थिति में हैं। फिलहाल बाबर आजम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की संयुक्त सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 145 मैचों की 136 पारियों में 4596 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना ने 167 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 161 पारियों में 4401 रन बनाए हैं. यानी दोनों खिलाड़ियों के बीच सिर्फ 195 रनों का अंतर बचा है. अगर स्मृति आगामी मैचों में 196 रन और बना लेती हैं तो वह बाबर को पछाड़कर संयुक्त सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगी.
संयुक्त T20I रन सूची में स्थान
1. सूजी बेट्स- 4720 रन
2. बाबर आजम- 4596 रन
3. स्मृति मंधाना- 4401 रन
क्यों ख़तरे में है रिकॉर्ड?
बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच फरवरी 2026 में खेला था और फिलहाल उनके खाते में नए रन नहीं जुड़ रहे हैं. वहीं स्मृति मंधाना महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही हैं और उनके पास लगातार रन बनाने का मौका है. पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में स्मृति ने 44 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं. इस कारण माना जा रहा है कि बाबर और स्मृति के बीच 195 रनों का यह अंतर जल्द ही खत्म हो सकता है.
ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप 2026: नेमार की गर्लफ्रेंड ने शेयर की बड़ी खुशखबरी, 5वीं बार पिता बनेंगे स्टार फुटबॉलर
क्या सूजी बेट्स का रिकॉर्ड भी खतरे में है?
बाबर को पीछे छोड़ने के बाद भी स्मृति का अगला बड़ा लक्ष्य न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सुजी बेट्स होंगी, जिनके नाम 4720 रन हैं. हालांकि, उस आंकड़े तक पहुंचने के लिए स्मृति को अभी 319 रन और बनाने होंगे. फिलहाल सबसे ज्यादा फोकस इस बात पर है कि क्या स्मृति मंधाना मौजूदा टूर्नामेंट में बाबर आजम को पछाड़कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन पाएंगी या नहीं।
ये भी पढ़ें- विराट कोहली के बारे में ब्रेट ली ने क्यों कहा- ‘वह ऑस्ट्रेलियाई टीम में खेल सकते थे क्योंकि…’






Leave a Reply