ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. ली का मानना है कि अपने करियर के चरम पर विराट कोहली आसानी से उस ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बना सकते थे जिसने एक दशक से अधिक समय तक विश्व क्रिकेट पर दबदबा बनाए रखा था।
हाल ही में एक बातचीत के दौरान जब ब्रेट ली से एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी का नाम पूछा गया, जिसे बिना किसी किंतु-परंतु के ऑस्ट्रेलिया की सबसे मजबूत टीम में शामिल किया जा सकता था, तो उन्होंने आंकड़ों के बजाय मानसिकता, अनुशासन और तीव्रता का हवाला देते हुए विराट कोहली का नाम लिया। उनके मुताबिक इस कसौटी पर सिर्फ विराट कोहली ही खरे उतरते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘लोग क्या कहते हैं इसकी परवाह मत करो…’, श्रीलंका में किसके पैर छूते नजर आए वैभव सूर्यवंशी?
पूर्व गेंदबाज ने स्वीकार किया कि अपने करियर के चरम पर, कोहली ऑस्ट्रेलियाई सेटअप के लिए आदर्श रूप से उपयुक्त होते, क्योंकि वह लगातार सफल होने का प्रयास करते थे और खेल के प्रति उनका दृष्टिकोण किसी भी चीज से समझौता नहीं करता था। इसके साथ ही ली ने यह भी कहा, ‘विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में फिट होते. उनमें आक्रामकता, फिटनेस और लड़ने की क्षमता थी, जिस पर ऑस्ट्रेलिया को गर्व है।’
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली को पहले भी कई दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से तारीफ मिल चुकी है. इससे पता चलता है कि विश्व क्रिकेट में विराट कोहली का रुतबा कितना बड़ा है. विराट से पहले भी कई क्रिकेटर टीम में थे और कई उनके बाद भी आए हैं, लेकिन आज भी विराट अपने अनुशासन, खेल के प्रति समर्पण और इरादे की वजह से अलग नजर आते हैं। अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर विराट कोहली ने विश्व क्रिकेट में एक अलग मुकाम हासिल किया है. फिलहाल वह सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन जहां भी जाते हैं फैन्स की भीड़ लग जाती है। ऐसा ही नजारा आईपीएल में भी देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें:
IND A VS SL A: बिना रोशनी के सुपर ओवर क्यों? अंपायर के फैसले ने सबको चौंका दिया, जानिए वजह!






Leave a Reply