News4Life

Life Changing News & Views

shubman gill सेंचुरी:शुभमन गिल का वनडे में पहला शतक, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में शुबमन गिल ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके वनडे करियर का 9वां और वनडे कप्तान के तौर पर पहला शतक है. इसके बाद अगले ही ओवर में इशान किशन ने भी अपना शतक पूरा किया.

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, भारत को दूसरे ही ओवर में यशस्वी जयसवाल के रूप में पहला झटका लगा. जयसवाल ने 9 गेंदों में 4 रन बनाए. तीसरे नंबर पर आए कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की, रोहित अपने अर्धशतक से चूक गए. 48 के स्कोर पर वह राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए. 39 गेंदों पर खेली गई इस पारी में रोहित ने 2 छक्के और 6 चौके लगाए.

रोहित शर्मा के कप्तानी छोड़ने के बाद, अक्टूबर 2025 में शुबमन गिल को भारत का पूर्णकालिक वनडे कप्तान नियुक्त किया गया। वह टेस्ट कप्तान भी हैं। टीम इंडिया अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है और इसलिए गिल टी20 टीम से बाहर हैं.

यह भी पढ़ें- आईपीएल का चमकता सितारा, जिसने विराट कोहली को किया था परेशान, कौन हैं भारत के लिए डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव?

शुबमन गिल का यह 9वां वनडे शतक है

कप्तान के तौर पर यह शुबमन गिल का पहला शतक है, लेकिन इससे पहले एक खिलाड़ी के तौर पर वह इस फॉर्मेट में 8 शतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- ‘कोच होता तो वैभव छोड़ देता सूर्यवंशी…’, दिग्गज का बड़ा बयान; लड़ाई के बाद तोड़ी चुप्पी

शुबमन गिल और इशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की. ईशान 37वें ओवर में नांगेलिया खरोटे की गेंद पर कैच आउट हुए, उन्होंने इस ओवर की पहली 2 गेंदों पर 2 चौके लगाए थे. ईशान ने 79 गेंदों में 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 125 रन बनाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *