News4Life

Life Changing News & Views

55 चौके, 8 छक्के…बनाए 306 रन, वैभव सूर्यवंशी के बाद एक और बिहारी क्रिकेटर का धमाल

वैभव सूर्यवंशी के बाद अब बिहार की एक 15 वर्षीय महिला क्रिकेटर ने वनडे मैच में 300 से ज्यादा का निजी स्कोर बनाया है. यह कारनामा अक्षरा गुप्ता ने किया, जिन्होंने गुरुवार (18 जून) को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी मैच में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया. अक्षरा ने 126 गेंदों में 55 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 306* रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242.86 का रहा.

अक्षरा की इस सफलता को राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. साथ ही बताया कि घरेलू क्रिकेट में मुंबई की इरा गुप्ता (346*) के बाद यह महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारियों में से एक है. आपको बता दें कि अक्षरा ने अपनी पारी के दौरान 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 34 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.

कौन हैं अक्षरा गुप्ता?

अक्षरा पूर्वी चंपारण के रक्सौल की रहने वाली हैं. वह बिहार की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने दो साल के अंदर लगातार चार बीसीसीआई महिला टूर्नामेंट खेले हैं।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने क्या कहा?

स्पोर्टस्टार के मुताबिक, अक्षरा की इस उपलब्धि पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा कि बिहार की महिला क्रिकेटर लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन कर रही हैं. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जियाउल आरफिन ने भी अक्षरा को उनकी सफलता पर बधाई दी.

वैभव सूर्यवंशी बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं

बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में कुछ ऐसा किया है, जो अब तक कोई क्रिकेटर नहीं कर सका। 14 साल की उम्र में वैभव को आईपीएल में खेलते हुए देखा गया था. इसके साथ ही वह आईपीएल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। वैभव इन दिनों ट्राई सीरीज में इंडिया-ए के लिए खेल रहे हैं। उनका चयन भारत की सीनियर टीम के लिए भी हो चुका है. वैभव को आयरलैंड टी20 सीरीज, इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है. वह भारतीय टीम में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स की वापसी, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच मैदान पर उतरेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *