मॉस्को की तेल रिफाइनरी पर बड़े हमले के बाद यूक्रेन ने भी रूस के घाव पर नमक छिड़क दिया है. यूक्रेन ने गुरुवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रही अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी यूरोसैटरी-2026 (15-19 जून) में इस तेल रिफाइनरी पर हमले का वीडियो चलाया. इस वीडियो के जरिए यूक्रेन ने दुनिया के सामने अपनी ड्रोन क्षमताओं का प्रदर्शन किया। गुरुवार को यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें 200 से ज्यादा ड्रोन ने रूसी तेल रिफाइनरी पर हमला किया.
पिछले दो महीनों में यूक्रेन ने रूस की 15वीं तेल रिफाइनरी (और तेल टर्मिनल) को निशाना बनाया था. हमले के वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के बाद रूसी रिफाइनरी में आग लग गई. यूक्रेन के हमले में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. यूक्रेन ने मॉस्को के कपोतन्या जिले में एक तेल रिफाइनरी के स्टोरेज टैंक पर हमला किया है. हमला इतना भीषण था कि मॉस्को में काला धुंआ फैल गया और पूरा इलाका आग की लपटों से घिर गया. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्यूल स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका हुआ, जिससे उसकी छत हवा में उड़ गई और आग लग गई. विस्फोट के कारण टैंक का गोल धातु का ढक्कन हवा में उछल गया और पूरा स्थान आग की लपटों और घने काले धुएं से घिर गया।
यह भी पढ़ें: टाइम्स स्क्वायर फायरिंग: अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी, वीडियो आया सामने
पुतिन को चेतावनी
यूक्रेन ने क्रेमलिन के पास इस तेल रिफाइनरी पर उस समय हमला किया जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जी-7 में अनौपचारिक बैठक हो रही थी. ट्रंप और ज़ेलेंक्सी को एक कुर्सी पर बैठकर अकेले बातचीत करते देखा गया. यूक्रेनी हमले के वक्त राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजधानी में मौजूद नहीं थे. पुतिन गुरुवार को मॉस्को से 700 किलोमीटर दूर कज़ान में थे, जहां वह एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस के नेताओं की मेजबानी कर रहे थे। यूक्रेन के हमले के बाद राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस युद्ध को ख़त्म नहीं करना चाहते हैं और इसे जारी रखना चाहते हैं, तो हम चुप नहीं बैठेंगे, हम जवाब देंगे। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन से बदला लेने की बात कही है.
मॉस्को में दहशत
तेल रिफाइनरी पर हमले के बाद मॉस्को के सभी प्रमुख हवाईअड्डों पर उड़ानें रोक दी गईं. यूक्रेन हमले के कारण मॉस्को के दोनों हवाईअड्डों से करीब 550 उड़ानें रद्द या प्रभावित हुईं. रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को करीब 1000 यूक्रेनी ड्रोन रोके गए। रूस का कहना है कि मॉस्को की ओर आ रहे ड्रोनों को उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने रास्ते में ही मार गिराया, लेकिन कुछ ड्रोन रिफाइनरी तक पहुंचने में कामयाब रहे. इनका मलबा रिफाइनरी पर गिरने से आग लग गई. तेल रिफाइनरी पर हमले के बाद ज़ेलेंस्की ने तीखी चेतावनी देते हुए कहा था कि ‘अगर यूक्रेन जलेगा तो आपका मॉस्को भी जलेगा. ये हमला रूसी राष्ट्रपति पुतिन को बातचीत की मेज पर लाने के लिए किया गया है. समय आ गया है कि आक्रामकता खत्म की जाए और इस युद्ध को खत्म किया जाए।’
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी मना रहे हैं अपना 56वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- ‘मैं उनका…’





Leave a Reply