बिहार के जहानाबाद के रहने वाले लेफ्टिनेंट शुभम कुमार 13 जून को असम के जोरहाट में वायुसेना के विमान हादसे में शहीद हो गए थे. अब शुभम के परिवार ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि शहीद होने के बाद सरकार से मिली सहायता राशि भी शुभम की कथित पत्नी श्रेया ने हड़प ली है.
यह आरोप शहीद के पिता अमरेंद्र शर्मा ने लगाया है. उनका कहना है कि श्रेया ने अधिकारियों से मिलीभगत कर 21 लाख रुपये का चेक हड़प लिया है. वह चेक लेकर घर चली गई है।
शुभम हुलासगंज के बनवरिया का रहने वाला था.
आपको बता दें कि शहीद शुभम जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के बनवरिया गांव के रहने वाले थे. पिता अमरेंद्र शर्मा का आरोप है कि हुलासगंज के अंचल अधिकारी ने उन्हें बिना कोई जानकारी दिये यह सहायता राशि शुभम की कथित पत्नी श्रेया राय को सौंप दी. उन्होंने कहा कि शुभम ही एकमात्र सहारा था. अगर सचमुच शुभम ने श्रेया से शादी की थी तो श्रेया मेरी बहू है और इसकी हकदार है, लेकिन उसे अपना पत्नी का फर्ज भी निभाना चाहिए था।
नवंबर में शादी होने वाली थी
उनका कहना है कि बेटे के अंतिम संस्कार से पहले ही वह चेक लेकर अपने शहर चली गईं. न तो उन्होंने और न ही सीओ साहब ने कोई जानकारी दी. अमरेंद्र शर्मा ने बताया कि आजमगढ़ निवासी शुभम और श्रेया राय एक दूसरे से प्यार करते थे. दोनों की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी, लेकिन घर पर दादी के निधन के कारण इसे 2027 की होली तक टाल दिया गया।
यह भी पढ़ें- यूपी से बिहार आई डांसर की बिहार में पिटाई, पसंदीदा गाना नहीं बजाने पर किया हंगामा
परिवार का कहना है कि उन्हें दोनों की कोर्ट मैरिज के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी. शुभम की शहादत की खबर मिलने के बाद श्रेया गांव पहुंचीं, अंतिम संस्कार में भी शामिल हुईं, लेकिन इसके तुरंत बाद वह सहायता राशि का चेक लेकर लौट आईं.
पीड़ित परिवार ने की जांच की मांग
इस पूरे मामले में माता-पिता को एक तरफ अपने बेटे को खोने का गम है तो दूसरी तरफ भविष्य की चिंता भी सता रही है. बेबस पिता ने अब सीधे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से गुहार लगाई है. पीड़ित परिवार की मांग है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए.
यह भी पढ़ें- 5 घंटे से भी कम समय में पूरा होगा पटना से दिल्ली का सफर, रेल मंत्री बोले- ‘पहली बुलेट ट्रेन…’





Leave a Reply