News4Life

Life Changing News & Views

‘वह मेरी हत्या कराना चाहता है…’, तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव के खिलाफ पुलिस से की शिकायत

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को शिकायत देने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा, “आकाश यादव मेरी हत्या कराना चाहते हैं. वह विपक्ष के लोगों के साथ मिलकर मुझे मारने की साजिश रच रहे हैं. शुक्रवार (19 जून) को मैंने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चार लोगों ने मेरे घर में घुसने की कोशिश की.”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने आकाश यादव समेत सभी लोगों के नाम के साथ पुलिस को शिकायत दी है. शिकायत में यह भी लिखा है कि आकाश यादव के जरिए मुझे जान से मारने की धमकी दी गई थी.” आपको बता दें कि कुछ दिन पहले आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ अनुष्का यादव के घर में घुसने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी.

एफआईआर के बाद तेज प्रताप यादव ने दी ये प्रतिक्रिया

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने आकाश यादव का नाम नहीं लिया है. कानूनी नोटिस शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस व्यक्ति को उसके अभद्र, अपमानजनक, धमकी भरे और असामाजिक व्यवहार के संबंध में विधिवत कानूनी नोटिस भेजा गया था, उसने अपनी गलती स्वीकार करने या खेद व्यक्त करने के बजाय प्रतिशोध की भावना से मेरे खिलाफ झूठी और मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज करने की कोशिश की है।

तेज प्रताप यादव ने कहा था कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि न तो मैं किसी तरह के दबाव में आने वाला हूं और न ही झूठे आरोपों और दुष्प्रचार से विचलित होने वाला हूं. मेरी प्रतिबद्धता सत्य, न्याय और सार्वजनिक विश्वास के प्रति है और मैं इसकी रक्षा के लिए हर कानूनी कदम उठाऊंगा। मैं झूठ, भय और षडयंत्र के सामने न कभी झुका हूं, न कभी झुकूंगा। सत्य की जीत निश्चित है.

बिहार समाचार: भोजपुर के भारत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में नया मोड़, प्रदर्शनकारियों और परिवार के सदस्यों पर भी एफआईआर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *