एक्सक्लूसिव: ‘फिलिस्तीन में भी ऐसा कुछ नहीं होता…’, PoK में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता से नाराज प्रदर्शनकारी, निहत्थे लोगों पर चलाईं गोलियां

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अत्याचार झेलने के बावजूद हजारों लोग आज 12वें दिन भी रावलकोट के ईदगाह मैदान पर डटे हुए हैं और अपने अधिकारों के लिए दिन-रात पाकिस्तानी सरकार को चुनौती दे रहे हैं. कल पाकिस्तानी रेंजर्स ने एलओसी के पास पीओजेके के बट्टल गांव में रहने वाले 70 प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं, जो रावलकोट जा रहे थे.

इसी तरह अब तक 58 निहत्थे कश्मीरियों को पाकिस्तानी सेना ने मौत के घाट उतार दिया है. ऐसे में लोग पाकिस्तानी सरकार के नरसंहार को उजागर कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे पिछले 12 दिनों से अपने अधिकारों की मांग कर रहे कश्मीरियों को गोलियों से भून दिया जा रहा है और उनके शव भी उन्हें नहीं दिए जा रहे हैं. विरोध प्रदर्शन करने आए कई कश्मीरी युवाओं को पाकिस्तानी सेना ने लापता कर दिया है और यह भी पता नहीं है कि वे जीवित हैं या नहीं.

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, फिलिस्तीन में भी ऐसा नहीं होता जैसा पाकिस्तानी सेना, रेंजर्स, एफसी, सिंध पुलिस पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कर रही है. पिछले 12 दिनों से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जारी गोलीबारी के खिलाफ आधी रात को विरोध प्रदर्शन के मुख्य आयोजकों में से एक ख्वाजा मेहरान ने कहा कि ड्रग माफिया के इशारे पर पाकिस्तानी सेना और आईएसआई कश्मीरियों पर गोलीबारी कर रही है।

‘पाकिस्तानी सेना 5 जून से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रही है’

ख्वाजा मेहरान ने मंच से चुनौती दी कि वह यह साबित करने के लिए तैयार हैं कि 5 जून से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रही पाकिस्तानी सेना ड्रग माफिया के इशारे पर ऐसा कर रही है और उनके पास पीओजेके के ड्रग माफिया के साथ ब्रिगेडियर (फैक अयूब), कर्नल (जहीर) के कनेक्शन के सबूत भी हैं।

PoJK के लोगों को भूखा मारने का इंतजाम

प्रदर्शन के 12वें दिन भी पीओजेके की सीमाएं सील हैं, खाने-पीने का सामान लेकर ट्रक खड़े हैं, पाकिस्तानी सेना पीओजेके के लोगों को भूखा मारने का इंतजाम कर रही है और लोग पीओजेके के हालात को फिलिस्तीन से जोड़ रहे हैं. ऐसे में विरोध प्रदर्शन के एक अन्य आयोजक सरदार उमर नजीर ने कहा कि जिस तरह नवासा-ए-रसूल को भूखा-प्यासा रखकर हत्या की गई, हमारे साथ भी वैसा ही करने की तैयारी है लेकिन हमें डटे रहना होगा.

5 जून से इंटरनेट बंद

आपको बता दें कि 5 जून से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में इंटरनेट बंद है. रावलकोट में 70 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई है और 20 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सेना के जवानों, रेंजर्स और सिंध पुलिस ने पीओजेके के पुंछ जिले को घेर लिया है. ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि पीओजेके की ये बगावत आखिरकार किस दिशा में जाएगी.

ये भी पढ़ें

G7 बैठक में विश्व नेताओं के सामने उन्होंने क्यों कहा, मैं बॉस हूं? ट्रंप ने अब जवाब दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *