News4Life

Life Changing News & Views

IND vs AFG तीसरा वनडे: प्रसिद्ध कृष्णा का ‘पंजा’, कप्तान शाहिदी का पहला शतक, अफगानिस्तान 36-4 से 218 पर पहुंचा

चेन्नई में खेले जा रहे तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पारी 218 रनों पर सिमट गई, हालांकि एक समय ऐसा भी लग रहा था कि टीम 100 के अंदर सिमट न जाए. प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी से भारत ने शानदार शुरुआत की. अब्दुल रसूली के रूप में जब चौथा विकेट गिरा तो मेहमान टीम का स्कोर 36 रन था. तभी हशमतुल्लाह शाहिदी के शानदार शतक से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई.

चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी से अफगानिस्तान का शीर्ष क्रम पूरी तरह से बिखर गया। उन्होंने शुरुआती 4 विकेट पावरप्ले में ही ले लिए. रहमानुल्लाह गुरबाज़ (5), इब्राहिम जादरान (11), रहमत शाह जुरमाते (5) और अब्दुल रसूली (1) सस्ते में आउट हो गए, जिसके बाद शाहिदी ने यादगार पारी खेली।

शाहिदी और उमरजई के बीच शतकीय साझेदारी

36 पर 4 विकेट गिरने के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने 105 रन की अहम साझेदारी की. उमरजई अर्धशतक (50) बनाकर आउट हुए, इस जोड़ी को अपना दूसरा मैच खेल रहे प्रिंस यादव ने तोड़ा।

यह भी पढ़ें- सबसे तेज 50 छक्के, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई ने रचा इतिहास, टॉप-5 लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

कप्तान और मोहम्मद नबी (21) के बीच छठे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई. नबी जब आउट हुए तो अफगानिस्तान का स्कोर 198 रन था, जिसके बाद टीम के बाकी 4 विकेट भी 20 रन के अंदर गिर गए.

प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट लिए

अफगानिस्तान का 10वां विकेट हशमतुल्लाह शाहिदी के रूप में गिरा, आउट होने से पहले उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया था. उन्होंने 131 गेंदों में 1 छक्के और 13 चौकों की मदद से 102 रनों की अहम पारी खेली. इसके साथ ही अफगानिस्तान 218 के सम्मानजनक स्कोर पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें- सिराज के बाद ये 2 भारतीय क्रिकेटर भी बने DSP, पुलिस में शामिल होने पर फैन्स ने किया ट्रोल; वजह आपको हैरान कर देगी

शाहिदी के विकेट के साथ, प्रसिद्ध कृष्णा ने पांच विकेट लिए। उन्होंने 8.2 ओवर में सिर्फ 23 रन दिए. इसके अलावा गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *