जनता दल (यूनाइटेड) की राज्य परिषद और राष्ट्रीय परिषद की बैठकों में पार्टी संगठन को लेकर कई अहम फैसले लिए गए. इस दौरान बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मौजूद रहे. पार्टी नेताओं ने इसे जदयू कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने वाला कदम बताया. बैठक में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने और उमेश कुशवाहा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मुहर लगने के बाद संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया.
जेडीयू नेता निशांत कुमार ने कहा, “हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है. हम पूरे बिहार में पार्टी को मजबूत करेंगे. पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के काम को लेकर लोगों के बीच जाएगी.”
उन्होंने आगे कहा, “आज की बैठक में पिताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संतुष्ट किया गया. राष्ट्रीय परिषद ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उमेश कुशवाहा के नाम पर मुहर लगाई. निश्चित रूप से हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है. इस जिम्मेदारी के साथ अब हमें कार्यकर्ताओं के साथ आगे काम करना होगा.” निशांत कुमार का यह बयान पार्टी के भविष्य और संगठन के विस्तार के लिए अहम माना जा रहा है.
भरत तिवारी के परिजनों से मिले बिहार विधान परिषद के सभापति, कहा- मुख्यमंत्री को देंगे जानकारी
संजय झा ने जताया भरोसा
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पार्टी नीतीश कुमार के विजन के साथ आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया है.
संजय झा ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया है. उन्होंने कहा कि जनता के इसी विश्वास का नतीजा है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में 43 सीटें मिलने के बाद 2025 में पार्टी को 85 सीटों का समर्थन मिला.
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा, “पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. राष्ट्रीय परिषद में इसे निर्विरोध मंजूरी दे दी गई. सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि चाहे राज्य परिषद की बैठक हो या राष्ट्रीय परिषद की बैठक, निशांत कुमार भी शामिल हुए, इससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.”
राष्ट्रीय परिषद में 4 प्रस्ताव पेश
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “पहले नवगठित राज्य परिषद की बैठक हुई और उससे पहले निवर्तमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों की भी बैठक हुई. बैठक के दौरान चार प्रस्ताव पेश किये गये.”
भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर परिवार से मिले कांग्रेस नेता, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, राजनीतिक रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई. पार्टी नेताओं ने एकजुट होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया.





Leave a Reply