भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 1 मैच में दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी ऑलराउंडर मारिजैन कैप ने मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी पारी खेलकर भारत के खिलाफ 159 रनों के लक्ष्य का पीछा सफल बनाया. उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ प्रोटियाज टीम ने तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की, जबकि भारत को तीन मैचों में पहली हार झेलनी पड़ी.
भारतीय टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी
मैच में भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी. भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की और पावरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन जोड़े. लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी की गति धीमी हो गई और टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी.
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 17 रन बनाये जबकि शेफाली वर्मा ने 31 रन की उपयोगी पारी खेली. इसके बाद यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स 15-15 रन बनाकर आउट हो गईं. मध्यक्रम में हरमनप्रीत कौर ने 24 रन और दीप्ति शर्मा ने 29 रन का योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.
ये भी पढ़ें- हरभजन बनाम श्रीसंत: 18 साल बाद फिर गरमाया थप्पड़ कांड, श्रीसंत ने हरभजन को दी खुली चुनौती, जानें अब क्या कहा
वहीं दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी में मारिजाने कैप ने भी अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं शबनीम इस्माइल ने भी 2 विकेट लेकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया.
ये भी पढ़ें- महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026: हरमनप्रीत कौर 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं, जानें उनके बाद इस लिस्ट में कौन होगा शामिल





Leave a Reply