अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को आईसीसी से चेतावनी मिली है. आपको बता दें कि इससे पहले भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में भी उन्हें चेतावनी मिली थी. लेकिन फिर वही गलती दोहराने पर उन्हें दोबारा डांट पड़ी. इसके अलावा आईसीसी ने उनके खिलाफ डिमेरिट अंक भी जोड़ दिए हैं.
दरअसल, हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज चल रही थी, जो अब खत्म हो गई है. 3 वनडे मैचों की इस सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप किया. लेकिन जैसे ही यह सीरीज खत्म हुई अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को आईसीसी से कड़ी फटकार मिली. यह फटकार उन पर 20 जून को चेन्नई में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में हुई गलती के लिए लगाई गई थी. हैरानी की बात तो ये है कि हशमतुल्लाह ने ये गलती पहली बार नहीं की है, कई बार चेतावनी मिलने के बावजूद उन्होंने इसे बार-बार दोहराया है.
ये भी पढ़ें- FIFA WORLD CUP 2026: पहले स्पेन, अब उरुग्वे, कौन है ये टीम जो उड़ा रही है दिग्गजों की नींद?
इस बार आईसीसी ने उन्हें उनकी गलती के लिए न सिर्फ फटकार लगाई, बल्कि उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया. अधिक जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी ने हशमतुल्लाह शाहिदी को क्रिकेट की आचार संहिता के तहत लेवल 1 का दोषी पाया और कहा कि उन्होंने जो गलती की है वह अनुच्छेद 2.10.10 का उल्लंघन है.
आईसीसी के मुताबिक, भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में बार-बार चेतावनी के बावजूद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को बार-बार पिच पर दौड़ते देखा गया, जिससे उसे नुकसान हो सकता है। पिछले 24 महीनों में नियमों के उल्लंघन की यह शाहिदी की पहली गलती है. उन्हें पहले भी दो बार पिच पर न दौड़ने की चेतावनी दी गई थी। पहली बार उन्हें यह चेतावनी अफगानिस्तान की पारी के 31वें ओवर में और फिर 40वें ओवर में दी गई, जब उन्होंने वही गलती दोहराई. और अंत में नतीजा ये हुआ कि टीम को मैच में 5 रन की पेनल्टी झेलनी पड़ी.
ये भी पढ़ें- हरभजन बनाम श्रीसंत: 18 साल बाद फिर गरमाया थप्पड़ कांड, श्रीसंत ने हरभजन को दी खुली चुनौती, जानें अब क्या कहा





Leave a Reply