News4Life

Life Changing News & Views

देखें: रोहित शर्मा को डेब्यू वाले दिन ही पद्मश्री से किया गया सम्मानित, राष्ट्रपति ने दिया अवॉर्ड

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है. रोहित शर्मा को मंगलवार 23 जून को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला। रोहित को यह सम्मान इसी साल मई में मिलना था, लेकिन क्रिकेट संबंधी कारणों से पूर्व भारतीय कप्तान राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंच सके।

रोहित शर्मा के लिए यह इसलिए भी खास दिन है क्योंकि 23 जून 2007 को उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. 19 साल बाद इसी तारीख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया.

सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं. अवॉर्ड लेने से पहले रोहित शर्मा काला सूट पहनकर आए और राष्ट्रपति के सामने हाथ जोड़े. रोहित शर्मा अकेले क्रिकेटर नहीं हैं जिन्हें 2026 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। इससे पहले मई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री का सम्मान मिला था। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2025 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता.

50 शतक, 20173 रन और 653 छक्के

रोहित शर्मा ने अपने ऐतिहासिक करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. टीम इंडिया की जर्सी पहनकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 510 मैच खेले हैं. 19 साल के इस सफर में उन्होंने 20173 रन बनाए हैं और तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 50 शतक लगाए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 653 छक्के लगाए हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं.

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इतिहास में तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में अब भी सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *