News4Life

Life Changing News & Views

तेज प्रताप यादव ने पहले अपने पीए मोतीलाल पर दर्ज कराया चोरी का केस, अब कर दी ये बड़ी कार्रवाई

जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (तेज प्रताप यादव) अपने पीए मोतीलाल के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करायी है. इस शिकायत के बाद अब उन्होंने एक और बड़ी कार्रवाई की है. तेज प्रताप यादव ने मोतीलाल को पार्टी से निकाल दिया है. मंगलवार (23 जून 2026) को तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल से यह जानकारी दी.

मोतीलाल को पार्टी से निकाल दिया गया

तेज प्रताप यादव ने कहा, “मोतीलाल राय को जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है. इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य संगठन को भंग कर दिया गया है. जल्द ही पार्टी का राष्ट्रीय और राज्य संगठन नए सिरे से बनाया जाएगा. कल देर रात मोतीलाल मेरे कई कीमती सामान, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी लेकर 42 ए होर्डिंग रोड से दीवार कूदकर भाग गए. इस कारण उन्हें पार्टी के महासचिव पद से निष्कासित कर दिया गया है.”

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी केस: एनकाउंटर पर नेताओं के बयान से भड़की बीजेपी! बोले- ‘जब तक…’

मोतीलाल राय पर एक और मामला दर्ज है

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने मोतीलाल राय के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है. इससे पहले भी उन्हें एक अन्य मामले में आरोपी बनाया जा चुका है. दरअसल, कुछ दिन पहले अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने पटना के पाटलिपुत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. आकाश ने अपने आवेदन में तेज प्रताप के साथ-साथ उनके पीए का नाम भी लिखा था. मोतीलाल पर धमकी देने का आरोप लगाया गया. तेज प्रताप के साथ जबरन घर में घुसने की बात कही गई.

वहीं, तेज प्रताप ने मोतीलाल पर 20 लाख रुपये कैश, आईफोन और कई अन्य चीजें चोरी करने का आरोप लगाया है. अब देखना यह है कि जांच के बाद क्या सामने आता है. शिकायत दर्ज होने के बाद मंगलवार को पुलिस तेज प्रताप के घर पहुंची. जांच की गई. देखना यह होगा कि तेज प्रताप यादव के इन आरोपों में कितना दम है.

ये भी पढ़ें- सर! भरत तिवारी पर बोलें, बीजेपी नेता ही उठा रहे हैं सवाल, ये सुनकर सीएम सम्राट ने दी ये प्रतिक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *