आईपीएल 2027 में अजिंक्य रहाणे की जगह यह खिलाड़ी बनेगा केकेआर का नया कप्तान, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कई खिलाड़ियों के पिछड़ने की खबरें वायरल हैं. लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत अब दिल्ली कैपिटल्स में चले गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जाइंट्स में शामिल हो गए हैं. इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स से भी एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आईपीएल 2027 से पहले रिंकू सिंह को केकेआर का नया कप्तान बनाया जा सकता है. उन्हें अजिंक्य रहाणे की जगह टीम की कमान सौंपी जा सकती है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल के नियमों के मुताबिक सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है. केकेआर कई खिलाड़ियों को रिलीज भी कर सकता है. इसमें मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल है. वहीं टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज रिंकू सिंह को कप्तान बनाया जा सकता है.

फिलहाल, कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. केकेआर ने अभी तक रिलीज या रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी नहीं की है. ज्यादातर टीमें समय सीमा से एक या दो दिन पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी करती हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि केकेआर रिंकू सिंह को कप्तान बनाती है या नहीं.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था, लेकिन चैंपियन बनने के बाद श्रेयस अय्यर केकेआर से अलग हो गए। वह पंजाब किंग्स में शामिल हो गए थे. इसके बाद अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी गई. रहाणे की कप्तानी में केकेआर लगातार दो साल तक प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. ऐसे में एक बार फिर फ्रेंचाइजी नए कप्तान की तलाश में है.

ये भी पढ़ें-

पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? आपको पता ही होगा कि उन्होंने क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *