News4Life

Life Changing News & Views

ईरान-अमेरिका वार्ता: ‘वादे निभाओ तभी…’, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का अमेरिका को कड़ा संदेश

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पोस्ट कर इस बात पर जोर दिया कि किसी भी वार्ता की प्रगति का आकलन केवल इस आधार पर किया जाना चाहिए कि इसमें शामिल पक्ष अपने वादों को कितनी गंभीरता से पूरा कर रहे हैं।

पेजेशकियान ने यह भी कहा कि वार्ता के बाहर दिए गए बयान या सार्वजनिक टिप्पणियां कभी-कभी माहौल में सुधार के बजाय वार्ता को कमजोर कर सकती हैं। उनके मुताबिक, अगर किसी समझौते की दिशा में प्रगति करनी है तो सभी पक्षों को जिम्मेदारी से काम करना होगा और सार्वजनिक बयानों से बचना होगा।

यह भी पढ़ें: अल नीनो प्रभाव: नासा डरा! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो सक्रिय, भारत पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा

ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत को लेकर तनाव है. हाल के दिनों में दोनों देशों के नेताओं और अधिकारियों की ओर से लगातार तीखे बयान आ रहे हैं. ऐसे माहौल में पेजेशकियान का यह संदेश बताता है कि ईरान बातचीत में गंभीरता, विश्वास और ठोस कार्रवाई को सबसे अधिक महत्व दे रहा है।

परमाणु हथियारों के संबंध में मसूद पेजेशकियान का बयान

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने हाल ही में परमाणु हथियारों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, लेकिन वह यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार से पीछे नहीं हटेगा. पेजेशकियान ने कहा कि अमेरिका की यह मांग नई नहीं है कि ईरान परमाणु बम न बनाए. उन्होंने कहा कि ईरान पहले भी यह कह चुका है और अब भी साफ कह रहा है कि उसका परमाणु बम बनाने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो ईरान इसकी लिखित पुष्टि भी करने को तैयार है.

यह भी पढ़ें: हीटवेव 2026: कहां आ रही है जानलेवा गर्मी, 1 दिन में चिलचिलाती धूप ने 18 लोगों को झुलसा कर मार डाला, मासूमों की भी मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *