News4Life

Life Changing News & Views

कांग्रेस संगठन में होगा बड़ा फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी

कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की खबर है. कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और एआईसीसी में बदलाव की मांग तेज हो गई है. आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए ये बदलाव किए जा रहे हैं.

चार महासचिवों की हो सकती है छुट्टी

सूत्रों के मुताबिक चार महासचिवों की छुट्टी हो सकती है. इसके अलावा तीन से चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं. 6 से 7 राज्यों के प्रदेश प्रभारी हटाए जाएंगे. करीब 26 राष्ट्रीय सचिव छुट्टी पर रहेंगे, फिलहाल 62 राष्ट्रीय सचिव हैं.

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडनकर, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को हटाया जाएगा. दरअसल, बीके हरि प्रसाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं, ऐसे में हरियाणा में उनकी जगह नए चेहरे को पार्टी प्रभारी या महासचिव नियुक्त किया जाएगा.

केरल में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद रमेश चेन्निथला मंत्री बन गए हैं, इसलिए महाराष्ट्र में उनकी जगह नया प्रभारी बनाया जाएगा. केरल प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ भी मंत्री बन गए हैं, इसलिए संगठन से उनकी विदाई तय मानी जा रही है। तमिलनाडु की कमान संभाल रहे गिरीश को हाल ही में गोवा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, इसलिए एआईसीसी से उनकी छुट्टी तय मानी जा रही है.

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार पर मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा- यह फैसला कांग्रेस आलाकमान के अधिकार क्षेत्र में है.

किन राज्यों में बदला जा सकता है प्रदेश अध्यक्ष?

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है. अगले साल 2027 में पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव की आहट को अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर गुटबाजी रोकने और संगठन को मजबूत करने के लिए किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

उमर अब्दुल्ला के मोबाइल में किसकी फोटो है? जेके सीएम ने कहा- ‘मेरे फोन में ऐसा कुछ नहीं है जिसके लिए मुझे माफी मांगनी पड़े…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *