News4Life

Life Changing News & Views

पटना समाचार: बेउर जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा निलंबित, लगे ये गंभीर आरोप

बेउर (पटना) जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा को मंगलवार (23 जून, 2026) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह राजीव कुमार को अधीक्षक का प्रभार सौंपा गया है. मंगलवार को बेउर जेल में जिला प्रशासन और कारा निरीक्षणालय की ओर से संयुक्त छापेमारी की गयी. इस दौरान भारी अनियमितताएं पाई गईं।

गृह विभाग (जेल) की ओर से जारी पत्र के मुताबिक जेलर नीरज कुमार झा पर कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं. छापेमारी के दौरान पता चला कि जेल के अंदर लगभग सभी वार्डों में अवैध रूप से मेस का संचालन किया जा रहा था. कैदियों को अपना खाना पकाने के लिए हीटर का उपयोग करते हुए पाया गया।

इतना ही नहीं, कैंटीन में कैदियों को एमआरपी से अधिक दर पर सामान बेचने, जेल प्रशासन द्वारा बाहर से सामान खरीदकर अधिक दर पर कैदियों को उपलब्ध कराने और निर्धारित मेनू के अनुसार कैदियों को भोजन नहीं देने के मामले भी सामने आये.

मानसिक और शारीरिक शोषण का भी आरोप

नीरज कुमार झा पर वृद्ध और कुख्यात कैदियों के साथ किशोर कैदियों को हाई सिक्योरिटी सेल में रखकर उनका मानसिक और शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया गया है. जांच टीम को इसके सबूत भी मिले हैं. विभाग ने माना है कि इससे कदाचार को बढ़ावा मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- सर! भरत तिवारी पर बोलें, बीजेपी नेता ही उठा रहे हैं सवाल, ये सुनकर सीएम सम्राट ने दी ये प्रतिक्रिया

अधीक्षक पर नियमानुसार हिसाब किताब नहीं रखने, जांच के दौरान जांच टीम को सहयोग नहीं करने, जांच के समय जांच टीम को बिना सुरक्षा के कैदियों के बीच छोड़ देने आदि का भी आरोप था.

इन आरोपों के मद्देनजर जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा पर कार्रवाई की गयी है. निलंबन के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता संलग्न जेल से दिया जायेगा। आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर, पटना में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत राजीव कुमार, जो बिहार कारा सेवा के सहायक जेल महानिरीक्षक भी हैं, को बेउर जेल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *