आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इन तीन भारतीयों पर होगी नजर, वैभव सूर्यवंशी डेब्यू मैच में रचेंगे इतिहास

वनडे सीरीज में अफगानिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम को आयरलैंड से भिड़ना है. भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैच 26 जून और 28 जून को खेले जाएंगे. भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेगी, क्योंकि सूर्यकुमार यादव से न सिर्फ कप्तानी छीन ली गई है, बल्कि उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है.

भारत और आयरलैंड के दोनों टी20 मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे. आपको बता दें कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज से अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. यहां जानिए उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन पर सीरीज में सबकी नजरें टिकी रहेंगी.

वैभव सूर्यवंशी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी अगर 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. वैभव ने हाल ही में ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 गेंदों में 94 रन बनाए थे. अगर वैभव प्लेइंग इलेवन में आते हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम-11 में उन्हें किसकी जगह शामिल किया जाता है.

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर करीब ढाई साल बाद भारत के लिए कोई टी20 मैच खेलेंगे. उनकी वापसी यादगार रहेगी क्योंकि वह कप्तान के तौर पर वापसी कर रहे हैं. श्रेयस की कप्तानी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने आईपीएल के पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स को प्लेऑफ तक पहुंचाया है. फैंस की नजर इस पर भी रहेगी कि क्या श्रेयस कप्तान के तौर पर अपने पहले मैच में छाप छोड़ पाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत को नहीं मिलेगी दिल्ली की कप्तानी! आईपीएल 2027 में ये भारतीय संभालेगा कमान; फैसला हो चुका है

हर्षित राणा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा का नाम तय लग रहा था, लेकिन उससे पहले ही वह चोटिल हो गए. अब हर्षित करीब साढ़े 4 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. आमतौर पर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अपनी खेल फिटनेस साबित करने के बाद टीम इंडिया में वापसी करते हैं, लेकिन हर्षित को चार महीने के अंतराल के बावजूद सीधे एंट्री मिल गई है। सभी की निगाहें उन पर होंगी कि लंबे इंतजार के बाद हर्षित की गेंदबाजी में वही धार दिखेगी या नहीं.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में बनेगा अलग ‘चेंजिंग रूम’, साथ रहेंगे माता-पिता; जानिए पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *