IND Vs IRE 2026: तो क्या वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल पाएंगे अपना पहला डेब्यू मैच? ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानिए

भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून को पहला टी20 मैच खेला जाएगा. ट्राई सीरीज में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के साथ आयरलैंड पहुंच गए हैं. इस बीच हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या वैभव इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे या नहीं? इस सवाल पर विशेषज्ञ भी बंटे हुए नजर आ रहे हैं. कुछ जानकारों का मानना ​​है कि उन्हें मौका मिलना चाहिए तो कुछ कह रहे हैं कि वैभव के पास अभी भी काफी समय है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन आयरलैंड के खिलाफ मैच में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. अगर वैभव को भारतीय टीम के लिए खेलना है तो अभिषेक या संजू में से किसी एक को बाहर बेंच पर बैठना होगा. तीसरे नंबर पर ईशान किशन बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. इस साल आईपीएल के बाद से ईशान फॉर्म में हैं।

ये भी पढ़ें- IND Vs IRE: आयरलैंड सीरीज में धमाल मचाने को तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी, कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जानें सबकुछ

इशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में शानदार शतक लगाया था. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. श्रेयस अय्यर ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 3 दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था.

नंबर 5 पर तिलक वर्मा को बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है. हाल ही में संपन्न ट्राई सीरीज मैच में तिलक वर्मा ने भारत को चैंपियन बनाया था. ट्राई सीरीज के पांच मैचों में उन्होंने 275 रन बनाए थे. शिवम दुबे और अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

भारत की संभावित टी20 टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

भारतीय टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सुयश शेडगे।

यह भी पढ़ें- आईपीएल ट्रेड: ‘ये तो होना ही था…’, डीसी मलिक की पोस्ट पर डेविड वॉर्नर ने कुलदीप के लिए जो लिखा, हंगामा मच गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *