बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का सियासी गणित फेल हो सकता है. वहीं, विपक्ष भी नीतीश कुमार के फैसले से सतर्क है. दरअसल, नीतीश कुमार ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से लड़ने का ऐलान किया है.
जेडीयू की ओर से ऐलान किया गया कि पार्टी पंजाब में 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी पंजाब की 117 में से 45 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है. यह दावा पंजाब जेडीयू अध्यक्ष मालवेंद्र सिंह बेनीपाल ने किया है.
पंजाब जेडीयू अध्यक्ष मालवेंद्र सिंह ने क्या कहा?
पंजाब जेडीयू के अध्यक्ष मालवेंद्र सिंह ने कहा, “जेडीयू पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है. इस चुनाव अभियान का नेतृत्व नीतीश कुमार के नाम पर केंद्रित रहेगा.” बेनीपाल ने आगे कहा, ”पंजाब और बिहार के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं.”
इस दौरान मालवेंद्र सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के आयोजन का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि पंजाब के सिखों में नीतीश कुमार के प्रति श्रद्धा और विश्वास है. संगठन को मजबूत कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी तेज की जा रही है. ऐसे में जेडीयू के सक्रिय होने से पंजाब की राजनीति में सियासी हलचल बढ़ गई है.
पंजाब विधानसभा कब होगी?
चर्चा है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 के बजाय नवंबर 2026 में हो सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और अब जेडीयू ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आगामी चुनावों को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है.
बिहार: STF जवान की कमर में लगी पिस्टल से अपने आप चली गोली! गोली लगने से मौत






Leave a Reply