आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने 19 गेंदों में पचास रन पूरे किए. अभिषेक अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पांच बार 20 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। पहले टी20 मैच में अभिषेक 50 रन बनाकर आउट हुए. यह उनके टी20 करियर का 11वां अर्धशतक है.
अभिषेक का वर्ल्ड रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच बार 20 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। अभिषेक शर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज 4 बार भी ऐसा नहीं कर पाया है. यानी आयरलैंड के खिलाफ 19 गेंदों में फिफ्टी लगाकर अभिषेक ने अपने ही रिकॉर्ड को और बेहतर कर लिया है. अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
अभिषेक ने कब 20 से कम गेंदों में पचास रन बनाए?
- 14 गेंदें – अभिषेक शर्मा (बनाम न्यूजीलैंड)
- 17 गेंदें – अभिषेक शर्मा (बनाम इंग्लैंड)
- 18 गेंदें – अभिषेक शर्मा (बनाम न्यूजीलैंड)
- 19 गेंदें – अभिषेक शर्मा (बनाम आयरलैंड)
- 20 गेंदें – अभिषेक शर्मा (बनाम इंग्लैंड)
अभिषेक शर्मा के अलावा युवराज सिंह, शिवम दुबे, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, गौतम गंभीर, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 20 या उससे कम गेंदों में टी20 फिफ्टी लगाई है. भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड पिछले 19 साल से युवराज सिंह के नाम पर है. युवराज ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.
यह भी पढ़ें:
टीम इंडिया सेमीफाइनल परिदृश्य: सिर्फ एक मैच हारकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानिए क्या है ताजा समीकरण
जय मूंदड़ा प्रोफाइल: राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया से नहीं बल्कि आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है इस ‘भारतीय’ क्रिकेटर की कहानी






Leave a Reply