IND vs IRE T20: आयरलैंड ने टीम इंडिया को दिया झटका, प्रसिद्ध कृष्णा की ऐसी पिटाई कभी नहीं भूलेंगे

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए हैं. युवा टीम के साथ उतरी आयरलैंड ने भारतीय टीम के होश उड़ा दिए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उन्होंने एक ही ओवर में 27 रन दे दिए. आयरलैंड टीम के जज्बे ने भारतीय टीम को चौंका दिया, क्योंकि पहले 10 ओवर में केवल 68 रन बने और आखिरी 10 ओवर में 115 रन बने.

यह मैच बेलफास्ट में खेला जा रहा है, जहां गैरेथ डेलाने ने आयरिश टीम के लिए कहर बरपाते हुए 52 रन बनाए और लोर्कन टकर ने भी अर्धशतक लगाया. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा काफी महंगे साबित हुए, जिन्होंने पारी के 17वें ओवर में कुल 27 रन दिए. टीम इंडिया को सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने के लिए 183 रन बनाने हैं.

इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने भारत को शानदार शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर आयरलैंड को 30 रन के स्कोर तक 3 झटके दिए और जब बेंजामिन कैलिट्ज़ आउट हुए तो आयरलैंड का स्कोर 51 रन पर 4 विकेट था.

51 रन पर 4 विकेट, फिर भी बनाए 182 रन

आयरलैंड ने 51 रन के स्कोर तक 4 विकेट खो दिए थे. यहां लोर्कन टकर और गैरेथ डेलाने 64 रनों की बेहद अहम साझेदारी कर आयरलैंड टीम के लिए संकटमोचक बने. टकर 36 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद डेलाने ने एक छोर संभाला और इस बीच प्रसिद्ध कृष्णा के एक ओवर में 27 रन बनाए। इस ओवर में उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए.

आयरलैंड की टीम ने पहले 10 ओवर में सिर्फ 68 रन बनाए थे और 4 विकेट गिर चुके थे. इसके बाद आयरिश टीम के खिलाड़ियों ने ऐसा जज्बा दिखाया कि अगले 7 ओवर में 96 रन बन गए. एक समय आयरलैंड के लिए 200 से ज्यादा का स्कोर संभव लग रहा था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 3 ओवरों में वापसी करते हुए सिर्फ 18 रन दिए और 4 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:

चेन्नई सुपर किंग्स इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *