भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज मौसम भी एक समस्या है. क्योंकि अगर बेलफास्ट में खेले जाने वाले दूसरे टी20 में बारिश ने खेल बिगाड़ा और मैच रद्द हुआ तो भारत आयरलैंड से सीरीज हार जाएगा. इससे पहले शुक्रवार को आयरलैंड ने पहले मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, टीम इंडिया की किसी भी फॉर्मेट में इस टीम के खिलाफ यह पहली हार थी. जानिए आज के मैच में क्या है बारिश की संभावना, कैसा रहेगा मौसम?
भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 आज रविवार (28 जून) शाम भारतीय समयानुसार 6 बजे खेला जाएगा. यह मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर है, जहां पहला मैच हुआ था. पहले मैच में भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. आयरलैंड ने यह मैच 34 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारत दूसरा मैच जीतकर ही सीरीज ड्रॉ करा सकता है, जबकि आयरलैंड सीरीज जीतेगा और अगर मैच रद्द भी होता है तो भी मेजबान सीरीज जीतेगा.
भारत बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 में कैसा रहेगा मौसम?
मैच बेलफ़ास्ट समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, इस समय बारिश की संभावना कम है लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है. लेकिन तेज हवाएं चलने की आशंका है. मैच के दौरान हल्की बारिश हो सकती है, इसकी संभावना सिर्फ 10 फीसदी है. इसका मतलब यह है कि अगर मैच में बारिश भी होती है, तो भी मैच रद्द होने की संभावना बहुत कम है; कुछ देर के लिए खेल रुक सकता है. यानी मौसम के लिहाज से भारत के लिए कोई चिंता की बात नहीं है.
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में भी नहीं मिलेगा मौका! जानिए भारत और आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, सुयश शेडगे।
यह भी पढ़ें- आयरलैंड की 2 दिन के अंदर दूसरी जीत, बदला इतिहास; पहली बार किया ऐसा कारनामा
आयरलैंड की टी20 टीम
लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, बेन कैलित्ज़, टिम टेक्टर, रॉस अडर, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गोविन होए, लियाम मैक्कार्थी, रूबेन विल्सन, जे मुंद्रा, मैथ्यू होलार्ड।






Leave a Reply