चीखें, धुआं और फिर सब कुछ… सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत

त्वरित पढ़ें दिखाएँ

एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित

  • सऊदी अरब के रास तनुरा में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत।
  • ये हेलीकॉप्टर अरामको का था, मरने वाले सभी सऊदी नागरिक थे.
  • ऊर्जा मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं.
  • तेल लोडिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही यह घटना घटी.

रविवार (28 जून, 2026) को सऊदी अरब के रास तनुरा इलाके में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। यह हेलीकॉप्टर सऊदी अरब की प्रमुख पेट्रोलियम रिफाइनरी कंपनी अरामको का था, इसके दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने इस हादसे पर चिंता जताई है और हादसे में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया है. इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा है कि इस भीषण हादसे की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है.

ऊर्जा मंत्रालय ने हादसे में मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

सऊदी अरब की सरकारी मीडिया सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के मुताबिक, यह भीषण हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रविवार (28 जून, 2026) सुबह करीब 6 बजे हुई और हादसे में मरने वाले सभी 14 लोग सऊदी नागरिक थे। हालांकि, अभी तक इस हादसे के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन मामले की जांच जारी है.

वहीं, सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। मंत्रालय ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

ऑयल टर्मिनल पिछले चार महीने से बंद था

रिपोर्ट के मुताबिक, यह भीषण हेलीकॉप्टर दुर्घटना तब हुई जब सऊदी अरामको ने शुक्रवार (25 जून, 2026) से रास तनुरा स्थित अपने तेल टर्मिनल से कच्चे तेल की लोडिंग फिर से शुरू कर दी थी। पश्चिम एशिया में अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और संघर्ष के कारण यह गतिविधि पिछले चार महीनों से रुकी हुई थी, जिसे हाल ही में युद्ध के दोनों पक्षों के बीच प्रारंभिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद फिर से शुरू किया गया था।

यह भी पढ़ें: ‘दूसरों पर उंगली न उठाए पाक, राज देखे’, कराची हमले के आरोप पर भारत का इस्लामाबाद को करारा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *