‘कैप्टन नहीं बनाना है तो रिलीज कर दो’, इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन यानी आईपीएल 2027 में नए कप्तान के साथ उतर सकती है। मुंबई ने आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था, लेकिन हार्दिक की कप्तानी में टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है. अब 19वें सीजन के खत्म होने के बाद लगातार हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबरें आ रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हार्दिक पंड्या ट्रेड डील के जरिए मुंबई से किसी और टीम में जाएंगे. इसी बीच सूर्यकुमार यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सूर्यकुमार यादव को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई इंडियंस को अल्टीमेटम दे दिया है. दावा किया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस से कहा है कि अगर वे उन्हें कप्तान नहीं बनाना चाहते हैं तो उन्हें रिलीज कर देना चाहिए. सूर्यकुमार का यह बयान खूब वायरल है, लेकिन किसी ने इसका सोर्स नहीं बताया. आख़िर सूर्य ने ये बात कब कही है? ऐसा कहा गया है? इसकी जानकारी किसी ने नहीं दी.

सूर्यकुमार यादव हैं मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान- वायरल पोस्ट में किया गया दावा

वायरल पोस्ट में कहा गया है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव ने आकाश अंबानी से कहा था कि अगर मुंबई इंडियंस उन्हें कप्तान नहीं बना रही है तो उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए. अब आकाश अंबानी ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने जा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पेज को फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. मुंबई इंडियंस ने अभी तक सूर्यकुमार यादव को कप्तान घोषित नहीं किया है. सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव के बयान वाली पोस्ट पूरी तरह से फर्जी (काल्पनिक) है। दरअसल, आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद व्यूज और फॉलोअर्स को लेकर ऐसे कई दावे किए जा रहे हैं. अगर आप सोशल मीडिया पर ऐसा कोई पोस्ट देखें तो उस पर बिल्कुल भी यकीन न करें.

ये भी पढ़ें-

IND vs IRE 2nd T20: भारत ने जीता टॉस, टीम इंडिया में दो खिलाड़ियों का डेब्यू; वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *