बिहार में पंचायत चुनाव होने हैं और इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं. पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सोमवार (जून 20, 2026) को मीडिया से बात करते हुए चुनाव की तैयारियों को लेकर कई अपडेट दिए. उन्होंने साफ किया कि इस बार आरक्षण का नया रोस्टर लागू किया जाएगा.
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, “पंचायत चुनाव की सारी तैयारी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रही है. सभी जगहों की जनसंख्या का प्रकाशन कर दिया गया है. इसके बाद रोस्टर तैयार करने को लेकर भी चुनाव आयोग के निर्देश पर काम किया जायेगा. ईवीएम के रख-रखाव या अन्य जो भी तैयारी हो, उसकी तैयारी चुनाव आयोग के निर्देश पर विभाग स्तर पर की जा रही है.
‘दिसंबर 2021 में पूरा हुआ चुनाव कार्य’
एक सवाल के जवाब में दीपक प्रकाश ने कहा कि जो भी काम करना है वह चुनाव आयोग के निर्देश के तहत किया जा रहा है. आरक्षण रोस्टर लागू हुए 10 साल हो गए हैं. इस बार आरक्षण का नया रोस्टर लागू किया जाएगा. आम तौर पर लोगों के मन में चुनाव से जुड़े सवाल होंगे तो सही समय पर चुनाव कराये जायेंगे. चुनाव का काम दिसंबर 2021 में पूरा हो गया था, इसलिए उसी कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए इस बार भी चुनाव होंगे.
उन्होंने आगे बताया कि चुनाव ईवीएम से कराया जाना है. लोगों को सहूलियत होगी. चुनाव हर तरह से निष्पक्ष हो इसके लिए चुनाव आयोग तैयारी कर रहा है.
यह भी पढ़ें- पटना मेट्रो: अब मलाही पकड़ी तक चलेगी मेट्रो, 2 जुलाई को उद्घाटन, सीएम सम्राट ने दिये कई निर्देश
इस सवाल पर तमाम जन प्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक परिसीमन नहीं हो जाता, तब तक चुनाव नहीं होने चाहिए. इस पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि आरक्षण पर काम पहले से ही चल रहा है. रोस्टर लागू हुए 10 साल हो गए हैं, इसलिए इस बार बदलाव होगा।
‘पुराने डेटा का उपयोग नहीं किया जा सकता’
दीपक प्रकाश ने कहा कि कोरोना के कारण 2021 में जनगणना का काम नहीं हो सका, इसलिए हमारे पास डेटा नहीं है. पूरे देश में परिसीमन होना है, चाहे वह लोकसभा का हो या विधानसभा का, उस डेटा के आने के बाद परिसीमन का काम किया जाएगा. इस बार परिसीमन संभव नहीं है क्योंकि समय नहीं है. परिसीमन की लंबी प्रक्रिया होती है. फिलहाल जनगणना का काम चल रहा है. हम पुराने डेटा का उपयोग नहीं कर सकते.
यह भी पढ़ें- मुश्किल में फंस गईं राबड़ी देवी! 10 सर्कुलर हटाने से पहले आपने भवन निर्माण विभाग को पत्र क्यों लिखा?






Leave a Reply