भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा.

आयरलैंड ने पिछले रविवार (28 जून) को भारत के खिलाफ दूसरा टी20 जीतकर सीरीज अपने नाम की. यह पहली बार था जब आयरलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में सीरीज जीती हो. अब इस ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने अनुबंध समाप्त होने से पहले इस्तीफा देने का फैसला किया।

मलान का कॉन्ट्रैक्ट 2027 की शुरुआत तक था, लेकिन उन्होंने उससे पहले ही पद छोड़ने का फैसला किया. आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार (29 जून) को घोषणा की कि हेनरिक पुरुष टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ रहे हैं।

हेनरिक मलान एक सफल कोच थे

45 साल के हेनरिक मलान को 2022 में मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी गई थी. उन्होंने 4 साल से ज्यादा समय तक इस पद पर काम किया. उनकी कोचिंग में आयरलैंड ने कई सफलताएं हासिल कीं, जिनमें सबसे बड़ी सफलता भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतना थी. इसके अलावा टीम ने लगातार तीन बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया. आयरलैंड की पहली तीन टेस्ट जीतें भी कोच हेनरिक के नेतृत्व में आईं।

वेनेजुएला के विनाशकारी भूकंप ने उजाड़ दी इस खिलाड़ी की दुनिया, पत्नी की मौत के बाद छलका दर्द, इमोशनल पोस्ट ने रुलाया

हेनरिक मलान ने क्या कहा?

हेनरिक मालन ने कहा, “इन खिलाड़ियों, कर्मचारियों और आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना एक बड़ा सम्मान रहा है। मुझे और मेरे परिवार को यहां रहने का एक अद्भुत अनुभव था और हम आयरिश क्रिकेट से जुड़े अपने समय को याद करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “मैदान पर, हम कई ऐतिहासिक जीतों को गर्व से याद कर सकते हैं जैसे मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 विश्व कप जीत, अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट जीत, बेलफास्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली घरेलू टेस्ट जीत, भारत के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत और पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार। इसके साथ ही दुनिया की शीर्ष टीमों को चुनौती देने और हराने की हमारी लगातार क्षमता ने हमें टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। सीधे क्वालीफाई करना भी एक बड़ी उपलब्धि थी। हमें।”

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप के बीच इस दिग्गज खिलाड़ी पर लगा रेप का गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *