पश्चिम बंगाल के मौजूदा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में अब बक्सर कनेक्शन मजबूत होता जा रहा है. जांच एजेंसियों को इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड में बक्सर के अपराधियों के शामिल होने के पुख्ता सुराग मिले हैं. पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ और अब सीबीआई लगातार बिहार और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है.
इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि पांचवें आरोपी की तलाश जारी है. जिसे लेकर नगर थाने के मुख्य द्वार पर तस्वीर चिपकायी गयी है. छह जून की रात चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने जांच शुरू की. नौ जून को पीसी कॉलेज, बक्सर के पास रहने वाले विक्की मौर्य, मयंक मिश्रा और विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गयी.
मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई
विशाल श्रीवास्तव को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि विक्की मौर्य और मयंक मिश्रा को गिरफ्तार कर कोलकाता ले जाया गया. उनके साथ उत्तर प्रदेश के राज सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था. बाद में यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया. जांच आगे बढ़ी तो गोलू सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया.
गोलू की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी ज्ञानेंद्र उर्फ मनु ने मऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सीबीआई ने उन्हें रिमांड पर लिया और पूछताछ के लिए कोलकाता ले गई. अब जांच एजेंसी पांचवें आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
राबड़ी देवी को आज खाली करना होगा सरकारी आवास, खत्म हुई डेडलाइन, क्या करेगा लालू परिवार?
यूपी के संजय राय से भी पूछताछ की गई
इस चर्चित हत्याकांड की जांच के दौरान बक्सर जेल में बंद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मतसा गांव निवासी संजय राय को भी सीबीआई ने रिमांड पर लिया और पूछताछ की. बताया जाता है कि हत्या के कुछ दिन बाद उसे बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था. जांच एजेंसियों को शक है कि पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए उसने जानबूझकर खुद को गिरफ्तार करवाया है, ताकि हत्याकांड से बचा जा सके.
जांच एजेंसी से बचने के लिए आरोपी अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं.
सीबीआई और पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले के आरोपी जांच एजेंसियों से बचने के लिए लगातार अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. हालांकि, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में संयुक्त कार्रवाई जारी है. जांच एजेंसियों का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया जाएगा.
फिलहाल चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में लगातार बक्सर कनेक्शन की परतें खुलती जा रही हैं. जैसे-जैसे सीबीआई जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए नाम सामने आ रहे हैं. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फरार आरोपियों को कानून की गिरफ्त में आने में कितना समय लगेगा. बताया जा रहा है कि यह शख्स बक्सर के चीनी मिल का रहने वाला है. यह तस्वीर आदर्श नगर थाने के मुख्य गेट पर लगाई गई है.
यूपी पुलिस ने मुकेश सहनी को किया ‘हाउस अरेस्ट’, शाहजहाँपुर जाने से रोका, क्या बोले पूर्व मंत्री?






Leave a Reply