भारत और आयरलैंड के बीच दो दिवसीय टी20 सीरीज खेली गई. भारत ने दोनों मैचों में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला भारत के लिए बहुत खराब साबित हुआ. दोनों ही मैचों में भारतीय टीम रनों का पीछा नहीं कर पाई.
गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत पहली बार आयरलैंड के खिलाफ कोई सीरीज हारा है. 16 बार अपराजेय रही भारतीय टीम टी20 सीरीज के लगातार दोनों मैच हार गई है. बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम घरेलू पिच न होने के कारण शायद बल्ले से अपना जादू दिखाने में नाकाम रही.
ये भी पढ़ें- IND Vs IRE: ‘ऐसे ही पानी पिलाता रहेगा वैभव’, आयरलैंड दौरे पर टीम में मौका नहीं मिला तो सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
सीरीज के दोनों मैचों में संजू सैमसन पहली ही गेंद पर जय मुंधड़ा का शिकार बने. वैभव सूर्यवंशी को दोनों मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला और वह अपना पहला अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं कर सके.
आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड्स पर जो भारत ने आयरलैंड सीरीज हारने के बाद अपने नाम दर्ज किए हैं।
-सीरीज हारने से पहले आयरलैंड ने आखिरी बार लगातार दो मैच अगस्त 2023 में भारत-वेस्टइंडीज के खिलाफ हारा था।
-ऋषभ पंत के बाद श्रेयस अय्यर टी20 सीरीज के दूसरे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में दोनों टी20 मैच हारे हैं.
-आयरलैंड की टीम आईसीसी टी20 में टॉप-10 रैंकिंग में भी नहीं है, फिर भी उसने लगातार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को हराया है. आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर है. साथ ही भारत के दो-दो बल्लेबाज इस सूची में पहले और दूसरे स्थान पर शामिल हैं, जबकि आयरलैंड का एक भी बल्लेबाज टॉप-50 में भी नहीं है.
-तिलक वर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 46 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया छठा सबसे धीमा अर्धशतक है. केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 56 गेंद खेलकर अपना धीमा अर्धशतक पूरा किया था.
-2026 में अभिषेक शर्मा 9वीं बार 0 पर आउट हुए हैं. इस तरह उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. वह टी20 में 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं. राशिद खान 2019 में और शादाब खान 2024 में इतनी बार 0 पर आउट हुए हैं।
-7 साल बाद कोई टीम भारत को टी20 सीरीज में हरा पाई है. भारत आखिरी बार 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में हारा था।
-भारत इस दशक में सिर्फ तीसरी टी20 सीरीज हारा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी से पहले भारत 2023 में हार्दिक पंड्या और 2021 में शिखर धवन की कप्तानी में हारा था.
-श्रेयस अय्यर 2026 में ऐसे भारतीय कप्तान बनें. जो टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाए हों. उनसे पहले साल (2009-15) में एमएस धोनी और साल (2019) में विराट कोहली के नाम ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड है।
-श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की 16 टी20 सीरीज की जीत का सिलसिला भी खत्म हो गया है. यह किसी भी टीम द्वारा लगातार जीती गई सबसे ज्यादा टी20 सीरीज है. पाकिस्तान 11 सीरीज के साथ दूसरे स्थान पर है.
ये भी पढ़ें- महिमा के मार्ग में कौन खड़ा है? टीम इंडिया के कोच समेत पूरी सेलेक्शन टीम पर 5 ‘गंभीर’ सवाल!






Leave a Reply