ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (30 जून) को 2026 महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। यह आठवीं बार है जब कंगारू टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. यह टूर्नामेंट का 10वां सीजन है. कंगारू टीम अब तक 6 टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है. सेमीफाइनल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने मैच एकतरफा अंदाज में जीता।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, जो बिल्कुल सही साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को कंगारू गेंदबाजों ने 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 125 रन पर रोक दिया. टीम के लिए कप्तान और ओपनर हीली मैथ्यूज ने 30 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी मोलिनेक्स, एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 127 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने शानदार पारी खेली और 36 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 61* रन बनाए.
बेथ मूनी ने एशले गार्डनर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों में 63* रनों की साझेदारी की, जिससे टीम आसानी से जीत की रेखा पर पहुंच गई. इस दौरान वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हीली मैथ्यूज और चिनेले हेनरी ने 1-1 विकेट लिया।
टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन
विश्व कप फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने एक भी मैच नहीं हारा। टीम ने पहले ग्रुप चरण के सभी पांच मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में जगह बना ली है.
ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच 65 रनों से जीता था. दूसरे मैच में कंगारू टीम ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया. तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 98 रनों से जीत दर्ज की. आगे बढ़ते हुए चौथे मैच में पाकिस्तान को 113 रनों से हरा दिया. ग्रुप स्टेज के पांचवें और आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया.
यह भी पढ़ें: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर करेंगे इंटरनेशनल डेब्यू? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब






Leave a Reply