इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा बनाएंगे छक्कों का ‘महारिकॉर्ड’, इतिहास रचने से बस इतने दूर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. पांच मैचों की सीरीज का पहला टी20 चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा. पहले मैच में अभिषेक शर्मा बन सकते हैं नए ‘सिक्सर किंग’. आपको बता दें कि पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा.

अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास!

दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने की. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड हार्दिक पंड्या के नाम है, जो अब तक ब्रिटिश टीम के खिलाफ 27 छक्के लगा चुके हैं. हार्दिक चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं.

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 6 पारियों में 22 छक्के लगाए हैं। अगर अभिषेक पहले टी20 मैच में 6 छक्के और लगा देते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

  • 27 छक्का- हार्दिक पंड्या
  • 22 छक्का – अभिषेक शर्मा
  • 19 छक्का-विराट कोहली

विराट-रोहित बहुत पीछे

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में विराट और रोहित काफी पीछे हैं. टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 19 और रोहित शर्मा ने 18 छक्के लगाए. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय विराट कोहली हैं, जिन्होंने 21 मैचों में 648 रन बनाए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, इशान किशन, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी! जानिए क्या है प्लेइंग इलेवन पर ताजा अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *