भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू हो रहा है. भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच कल चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा. इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी यह चर्चा का विषय बना हुआ है. वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं? आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार के बाद कोई बल्लेबाज या गेंदबाज अंतिम-11 से बाहर होगा या नहीं? ऐसे कई सवाल टीम मैनेजमेंट के सामने भी होंगे.
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू क्या होगा?
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि वैभव बेशक एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्हें अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. अब भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डॉयचे ने भी यही बात दोहराई है.
रेयान टेन डॉयचे ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि उनकी जगह संजू सैमसन को हटा दिया जाए, जिन्होंने 3 महीने पहले भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी. सैमसन का आईपीएल सीजन भी अच्छा रहा था. खिलाड़ियों में आत्मविश्वास जगाना जरूरी है.”
उनके इस बयान से साफ हो जाता है कि कम से कम वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में डेब्यू का मौका मिलने की संभावना काफी कम है.
वॉशिंगटन सुंदर की वापसी
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सूर्यांश शेडगे को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन वह न तो बल्ले से और न ही गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन कर सके. इंग्लैंड के खिलाफ कड़ी चुनौती के लिए संभव है कि अनुभव के आधार पर वॉशिंगटन सुंदर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है.
जसप्रित बुमरा की वापसी हो गई है, इसलिए गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा संभाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
हार्दिक पंड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु चले गए; वजह आपको हैरान कर देगी
जिम्बाब्वे की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, बांग्लादेश को बुरी तरह कुचलकर रचा इतिहास






Leave a Reply