जिम्बाब्वे की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, बांग्लादेश को बुरी तरह कुचलकर रचा इतिहास

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को टेस्ट मैच में हराकर इतिहास रच दिया है. दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रनों के अंतर से हराया था. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी जीत है। वहीं 25 साल बाद जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को टेस्ट मैच में पारी के अंतर से हराया है.

हरारे में खेले गए मैच में बांग्लादेश की पहली पारी 140 रन पर सिमट गई. जवाब में जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 410 रन बनाए और 270 रनों की बढ़त ले ली. जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश की टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए आमंत्रित किया. बांग्लादेश की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप रही और पूरी टीम 185 रन ही बना सकी. इस तरह उन्होंने टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

टेस्ट में सबसे बड़ी जीत

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रनों से हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. इससे पहले जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी जीत आखिरी टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ आई थी. दिसंबर 2025 में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को पारी और 73 रनों के अंतर से हराया था.

टेस्ट क्रिकेट में ऐसा 25 साल बाद हुआ है जब जिम्बाब्वे ने लगातार 2 मैच जीते हैं. इससे पहले उन्होंने साल 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा किया था। बता दें कि यह जिम्बाब्वे की बांग्लादेश पर सबसे बड़ी जीत भी है। पिछले 25 वर्षों में यह केवल दूसरी बार है जब जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी के अंतर से हराया है। इससे पहले उसने 2001 में बांग्लादेश टीम को पारी और 32 रनों के अंतर से हराया था.

जिम्बाब्वे ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में केवल 16 जीत दर्ज की हैं, जिनमें से 9 बांग्लादेश के खिलाफ मिली हैं।

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम कौन सी होगी? ऑस्ट्रेलिया के पास इतिहास रचने का मौका है

‘उसने मांगे 20 हजार रुपये…’, कुक से मारपीट के आरोप पर क्रिकेटर शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी; एक बड़े राज से पर्दा उठा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *