महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. यह मैच लंदन के केनिंगटन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है और आज वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रच सकती है. ऑस्ट्रेलिया अब तक पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही है और ग्रुप चरण के सभी 5 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं, वेस्टइंडीज ने ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज विश्व कप सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। 2012, 2014 और 2018 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ चुके हैं, लेकिन तीनों बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है. कैरेबियाई टीम पहली बार सेमीफाइनल में कंगारुओं को हराना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया के पास इतिहास रचने का मौका है
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है. साल 2026 से पहले कुल 9 महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो चुका है, जिसमें से सात बार ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा है. टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा इस कदर रहा है कि वह हर बार कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंची है.
ऑस्ट्रेलिया के पास पहले से ही सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड है। आज ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार फाइनल में पहुंचकर अपना ही रिकॉर्ड सुधार सकता है. इस सूची में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड है, जो अब तक चार बार फाइनल में पहुंचा है और न्यूजीलैंड तीन बार फाइनल में पहुंचा है.
आपको बता दें कि दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. फाइनल 5 जुलाई को खेला जाना है.
यह भी पढ़ें:
जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, रोहित शर्मा रह गए काफी पीछे; जानकर आप चौंक जायेंगे






Leave a Reply