टैरिफ विवाद के बाद डोनाल्ड ट्रंप भारत और अमेरिका के रिश्तों को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों देशों के बीच डील पर बातचीत भी अंतिम चरण में है. इस बीच ट्रंप प्रशासन ने चार भारतीय कंपनियों पर से प्रतिबंध हटा दिया है.
अमेरिकी वित्त विभाग ने जिन कंपनियों पर से प्रतिबंध हटाया है उनमें हैदराबाद स्थित आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और लोकेश मशीन्स लिमिटेड, अहमदाबाद स्थित गैलेक्सी बियरिंग्स लिमिटेड और दिल्ली स्थित शौर्य एयरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
ये कंपनियां SDN सूची से बाहर थीं
अमेरिकी वित्त विभाग ने इन कंपनियों को विशेष रूप से नामित नागरिकों (एसडीएन) सूची से बाहर कर दिया है। इस सूची में शामिल कंपनियों और व्यक्तियों की संपत्तियां अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में जमी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- रूस ने भारत को दिया बड़ा ऑफर, सुनकर चौंक जाएगा पाकिस्तान, Su-57E के साथ मिलेगी सीक्रेट तकनीक
2 साल पहले 21 भारतीय संस्थानों पर प्रतिबंध लगाया गया था
यह कदम चार कंपनियों को अमेरिकी विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) की प्रतिबंध सूची में शामिल किये जाने के करीब दो साल बाद उठाया गया है. साल 2024 में ओएफएसी ने कार्यकारी आदेश के तहत 21 भारतीय संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए थे, जिसमें 19 कंपनियां और दो व्यक्ति शामिल थे. यह आदेश उन कंपनियों या लोगों को लक्षित करता है जिन पर रूसी सरकार की मदद करने का आरोप है।
रूस के यूक्रेन हमले के बाद अमेरिका ने लिया एक्शन
वाशिंगटन की यह कार्रवाई 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद मॉस्को पर लगाए गए प्रतिबंधों के उल्लंघन को रोकने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा थी। प्रतिबंधों के बाद, भारत सरकार ने कहा कि उसने वाशिंगटन के साथ इस मामले पर चर्चा की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक जिम्मेदार सदस्य है।
यह भी पढ़ें- जब डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से सुबह जल्दी फोन करने को कहा, बोले- ‘उठ गए होंगे…’
प्रतिबंध सूची से हटाई गई चार भारतीय कंपनियों में से दो – गैलेक्सी बियरिंग्स लिमिटेड और लोकेश मशीन्स लिमिटेड – सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियां हैं। लोकेश मशीन्स के ग्राहकों में कई वैश्विक कंपनियां शामिल हैं, जिनमें अमेरिका स्थित जॉन डीरे और कमिंस, स्वीडन की वोल्वो और जापान की होंडा और सुजुकी शामिल हैं। इसके अलावा आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज भारत के विमानन क्षेत्र से जुड़ी है।






Leave a Reply