वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट से बढ़ी हलचल, आज IND vs ENG पहले T20 में डेब्यू तय?

क्या आज प्लेइंग 11 में शामिल होंगे वैभव सूर्यवंशी? ये सवाल इस वक्त हर क्रिकेट फैन के मन में है. पिछली टी20 सीरीज में 0-2 से हार के बाद उम्मीद है कि आज खेला जा सकता है. दिग्गज सुनील गावस्कर का भी मानना ​​है कि उन्हें बिना किसी देरी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतारा जाना चाहिए, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी उन्हें नहीं खिलाए जाने पर हैरानी जताई थी, उन्होंने वैभव को मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी बताया था. इन सबके बीच वैभव के इंस्टा पोस्ट ने हलचल मचा दी है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर से वैभव सूर्यवंशी से जुड़े कई सवाल भी पूछे गए, जिनके जवाब को लेकर फैंस दो हिस्सों में बंटे नजर आए. जहां एक वर्ग अय्यर से सहमत था, वहीं असहमत लोगों ने तर्क दिया कि सूर्यांश शेडगे भी टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं थे, तो उन्हें पदार्पण का मौका क्यों दिया गया। बता दें कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में अय्यर को खुद टीम में शामिल नहीं किया गया था.

वैभव सूर्यवंशी ने क्या पोस्ट किया?

मंगलवार शाम को वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपने इंग्लैंड दौरे की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इसमें फ्लाइट, ट्रेनिंग, होटल रूम की तस्वीरें थीं, साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘इसमें आभारी हूं।’ और इसके बाद ‘ऑवरग्लास’ का इमोजी जोड़ा. इस इमोजी ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसका मतलब है रुको. यह एक उलटी गिनती की तरह भी है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब कुछ नया घटित होने वाला होता है। अब ऐसे पोस्ट से फैंस की उत्सुकता बढ़ना लाजमी है.

ये भी पढ़ें- ‘इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन…’, वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच कब और कहां देखें

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 डरहम स्थित रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक मैच रात 10 बजे शुरू होगा, टॉस 9:30 बजे होगा.

ये भी पढ़ें- मैंने तो कहीं नहीं सुना कि वैभव सूर्यवंशी चर्चा में हैं…श्रेयस अय्यर के बयान से मचा हंगामा

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और Jio Hotstar ऐप पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *