अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. इस मैच में उन्होंने महज 20 गेंदों में पचास रन पूरे कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. अभिषेक के नाम अब अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अंग्रेजी धरती पर खेलने वाले किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. इस मैच में उन्होंने 24 गेंदें खेलकर 59 रन बनाए, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने केएल राहुल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया.

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड की धरती पर खेलते हुए भारत के लिए सबसे तेज टी20 अर्धशतक लगाया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था, जिन्होंने साल 2018 में मैनचेस्टर में खेलते हुए 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. अभिषेक ने अपनी तूफानी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए.

यूके दौरा उनके लिए अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने तूफानी अंदाज में 49 रन बनाए, लेकिन दूसरे मैच में वह खाता खोले बिना ही आउट हो गए. अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 करियर का 11वां अर्धशतक लगाया है.

सबसे तेज 100 छक्के मारे

इस मैच में अभिषेक ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. अभिषेक ने 785 गेंदों पर 100 छक्के लगाए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 789 गेंदों में 100 छक्के लगाए थे. अभिषेक एक हजार से कम गेंदों में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी हैं। भारतीयों की सूची में सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 1007 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया।

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड; बड़े-बड़े दिग्गज पीछे छूट गए

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2027 में चेन्नई के लिए खेलेंगे! सीएसके के ताजा बयान से सस्पेंस खत्म हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *