पटना मेट्रो का और विस्तार होने जा रहा है. दो जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मलाहीपकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. इससे मलाहीपकड़ी तक मेट्रो सेवा का विस्तार होगा. वर्तमान में, पटना मेट्रो न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशन तक लगभग 3.6 किमी लंबे प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर परिचालन कर रही है।
सेवा विस्तार के बाद मेट्रो का दायरा लगभग दोगुना हो जाएगा
सेवा विस्तार के बाद यह कॉरिडोर लगभग 6.2 किलोमीटर का हो जाएगा। इसके तहत न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ और मलाहीपकड़ी स्टेशनों के बीच नियमित रूप से मेट्रो चलेगी. इस विस्तार से राजधानी में मेट्रो का दायरा लगभग दोगुना हो जाएगा और यात्रियों को 6.2 किलोमीटर का सफर महज 15 मिनट में पूरा करने की सुविधा मिलेगी. इससे शहर के लोगों को परिवहन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- औरंगाबाद में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल वैन नहर में गिरी, 13 घायल, तीन की हालत गंभीर.
पटना मेट्रो प्रशासन ने नये रूट के लिए यह किराया तय किया है
पटना मेट्रो प्रशासन ने नये रूट का किराया भी तय कर दिया है. न्यू आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक यात्रा करने के लिए अधिकतम 30 रुपये किराया देना होगा, जबकि भूतनाथ स्टेशन तक जाने वाले यात्रियों को 15 रुपये देना होगा. मेट्रो के विस्तार से पूर्वी पटना के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन का लाभ मिलेगा.
मलाहीपकड़ी के बाद मेट्रो का अगला विस्तार पटना जंक्शन तक किया जायेगा. इस रूट में मोइन-उल-हक स्टेडियम, राजेंद्र नगर, पटना यूनिवर्सिटी, पीएमसीएच, गांधी मैदान, आकाशवाणी और पटना जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे। वहीं, पटना मेट्रो परियोजना के विभिन्न निर्माण स्थलों पर काम चल रहा है, ताकि परियोजना को निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जा सके.
ये भी पढ़ें- खान साहब को फिलहाल राहत नहीं, जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई, पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर






Leave a Reply