अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले की भारत ने की थी आलोचना, अब शाहबाज सरकार की प्रतिक्रिया

भारत ने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमले की निंदा की थी. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे ‘आक्रामकता की खुली कार्रवाई’ करार दिया था और इसे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सीधा खतरा बताया था. अब भारत के इस बयान पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अफगानिस्तान में हवाई हमले को सही ठहराया है.

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा, ‘पाकिस्तान अफगानिस्तान में आतंकवादी ढांचे के खिलाफ वैध, लक्षित और उचित कार्रवाई पर भारतीय विदेश मंत्रालय के आधारहीन बयान को खारिज करता है।’ बयान में पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत खुद संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करता है और पड़ोसी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता में हस्तक्षेप करता है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को लेकर भी भड़काऊ टिप्पणी की है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने की एयर स्ट्राइक तो ‘दोस्त’ के साथ खड़ा हुआ भारत, कहा- ‘ये हरकतें…

पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप

पाकिस्तान ने एक बार फिर आरोप लगाया कि भारत अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ करता है. इतना ही नहीं इस्लामाबाद ने यह भी कहा कि भारत आतंकी संगठनों को फंडिंग भी करता रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत के आरोपों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए. पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी उचित उपाय करता रहा है और करता रहेगा।

भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा था

पाकिस्तान के हवाई हमले पर विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘यह पाकिस्तान के निरंतर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और अपनी सीमाओं के बाहर हिंसा के हताश कृत्यों के माध्यम से अपनी आंतरिक विफलताओं को बाहरी कारणों से जोड़ने के निरर्थक प्रयास को दर्शाता है।’

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘भारत अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई नागरिकों की जान चली गई है. पाकिस्तान की यह खुली आक्रामकता अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सीधा खतरा है। भारत उन अफगान परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। यह अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपने अटूट समर्थन को दोहराता है।

ये भी पढ़ें- तालिबान ने पाकिस्तान पर घर में घुसकर हमला किया, PAK सेना की एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान ने लिया बदला, कहा- ‘ISIS आतंकी…’

हवाई हमले पर अफगानिस्तान ने क्या कहा?

पाकिस्तान ने 29 जून को कहा कि उसके हवाई हमले में अफगानिस्तान सीमा के पास 29 आतंकवादी मारे गये. हालांकि, तालिबान का कहना है कि पाकिस्तान के हमले में आतंकी नहीं बल्कि आम नागरिक मारे गए हैं.

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ट्विटर पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि रिहायशी इलाकों पर पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 36 नागरिक मारे गए और 163 लोग घायल हो गए। इसने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवीय सिद्धांतों और अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *