रविचंद्रन अश्विन अपने क्रिकेट करियर के नए सफर पर निकल पड़े हैं। वह यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में राहुल द्रविड़ की टीम डबलिन गार्डियंस में कप्तान और मेंटर के रूप में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि इसी साल पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ डबलिन गार्डियंस फ्रेंचाइजी के मालिक बने थे.
अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और 2025 सीज़न के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से भी संन्यास ले लिया है। ICC ने आधिकारिक तौर पर ETPL को मंजूरी दे दी है। अश्विन न सिर्फ डबलिन टीम में कप्तान की भूमिका निभाएंगे बल्कि टीम के लिए रणनीति बनाने और खिलाड़ियों की बेहतरी में भी योगदान देंगे.
राहुल द्रविड़ पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि वह क्रिकेट संबंधी गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे और न ही डगआउट में मौजूद रहेंगे. इससे डबलिन गार्डियंस की सफलता में रविचंद्रन अश्विन की भूमिका काफी अहम हो जाती है. कहीं ना कहीं टीम को चलाने का भार अश्विन पर ही रहने वाला है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आर अश्विन ऑस्ट्रेलिया के बीबीएल में शामिल होने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। उन्हें सिडनी थंडर ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन चोट के कारण वह बीबीएल 2026 में नहीं खेल सके। वर्ष 2026 की शुरुआत में, वह मेजर क्रिकेट लीग क्रिकेट (एमएलसी) में खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने, जहां उन्होंने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के लिए खेला।
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में कुल 6 टीमें होंगी, जिनके नाम एम्स्टर्डम, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, डबलिन, ग्लासगो और रॉटरडैम शहरों को दिए गए हैं। स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल सेंटनर, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन भी इस लीग में खेलेंगे।
यह भी पढ़ें:
‘वैभव सूर्यवंशी पीने को पानी दे तो…’, रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; आपने बहुत बड़ी बात कही
ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, ईशान किशन बने नंबर-1, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय






Leave a Reply