वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक और पूर्व क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए देखना चाहते हैं। आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को अपना फैन बनाने वाले वैभव को अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार है. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया था, लेकिन उन्हें न तो आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में मौका मिला और न ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में. अब इस 15 साल के तूफानी बल्लेबाज पर पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है.

सुनील गावस्कर ने ‘सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क’ पर कहा, “जब भी वैभव को मौका मिलेगा, यह देरी उस पर अधिक दबाव डालेगी। 15 साल की उम्र में आप दबाव के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। वह जानते हैं कि अगर उन्हें दूसरे और तीसरे मैच में मौका मिलता है, तो उन्हें हर कीमत पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। लेकिन वह टीम में रहकर खुश हैं। भारतीय टीम महान खिलाड़ियों से भरी है, जिनसे वैभव बहुत कुछ सीख सकते हैं।”

अगर वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मौका मिलता है तो वह पुरुष टी20 इंटरनेशनल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल ये रिकॉर्ड आयरलैंड के जोशुआ लिटिल के नाम है, जिन्होंने 16 साल 309 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन जाएंगे। सचिन ने 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच बारिश के कारण हार गया था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 189 रन बनाए. हालांकि भारी बारिश के कारण इंग्लैंड को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और मैच रद्द करना पड़ा. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा (59 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, शिवम दुबे ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 42 रनों की नाबाद पारी खेली. हालांकि संजू सैमसन, इशान किशन और तिलक वर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके.

ये भी पढ़ें-

अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान बने श्रेयस अय्यर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में रचा इतिहास.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *