कितने खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल में भारत की कप्तानी की है? श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान; पूरी सूची देखें

श्रेयस अय्यर को भारत का 15वां टी20 कप्तान बनाया गया है. उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह ली. अय्यर की कप्तानी में मेन इन ब्लू ने आयरलैंड के खिलाफ पहली टी20 सीरीज खेली थी. 2 मैचों की इस सीरीज में अय्यर ब्रिगेड को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. तो आइए जानते हैं कि अय्यर से पहले टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान किसने संभाली है.

इससे पहले आपको बता दें कि अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेल रही है. पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. आइए अब नजर डालते हैं भारत के सभी टी20 कप्तानों पर.

भारत के पहले टी20 कप्तान कौन थे?

अगर आप भी सोचते हैं कि एमएस धोनी को टीम इंडिया का पहला टी20 कप्तान बनाया गया तो आप गलत हैं. बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को भारत का पहला टी20 कप्तान बनाया गया. सहवाग ने 2006 में एकमात्र टी20 मैच में भारत की कप्तानी की. इसके बाद कमान एमएस धोनी को सौंपी गई. माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था.

भारत के अब तक के सभी 15 कप्तानों की सूची

वीरेंद्र सहवाग- 1 मैच (2006-2006)

एमएस धोनी- 72 मैच (2007-2016)

सुरेश रैना- 3 मैच (2010-2011)

अजिंक्य रहाणे- 2 मैच (2015-2015)

विराट कोहली- 50 मैच (2017-2021)

रोहित शर्मा- 62 मैच (2017-2024)

शिखर धवन- 3 मैच (2021-2021)

ऋषभ पंत- 5 मैच (2022-2022)

हार्दिक पंड्या- 16 मैच (2022-2023)

केएल राहुल- 2 मैच (2022-2022)

जसप्रित बुमरा- 2 मैच (2023-2023)

रुतुराज गायकवाड़- 3 मैच (2023-2023)

सूर्यकुमार यादव- 52 मैच (2023-2026)

शुबमन गिल- 5 मैच (2024-2024)

श्रेयस अय्यर- 3 मैच (2026-2026)

एमएस धोनी, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने खिताब जीता

अब तक सिर्फ 3 ही कप्तान हुए हैं जिन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया है. सबसे पहले 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. फिर 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 17 साल का सूखा खत्म करते हुए टी20 वर्ल्ड कप की दूसरी ट्रॉफी जीती. जीत की लय बरकरार रखते हुए मेन इन ब्लू ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 में अगले टी20 विश्व कप में खिताब जीता।

यह भी पढ़ें: अगले महीने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, बीसीसीआई ने किया शेड्यूल का ऐलान; जानिए कितने मैच होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *