भरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी अफसर की नई पोस्टिंग पर मां ने जताया दर्द, दिया भावुक बयान

त्वरित पढ़ें दिखाएँ

एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित

  • परिजनों ने दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की.

बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी मामले में नामजद आरोपी और जगदीशपुर के पूर्व डीएसपी राजेश शर्मा की नई पोस्टिंग की खबर के बाद पीड़ित परिवार ने गहरी नाराजगी जताई है. भरत तिवारी की मां आशा देवी और भाई चंदन तिवारी ने सरकार पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया और कहा कि न्याय देने के बजाय आरोपी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देकर परिवार के जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा है.

भरत की मां आशा देवी भावुक हो गईं और कहा कि उनका बेटा कभी वापस नहीं आएगा, लेकिन जिन्होंने उसे छीना है उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए और कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारी की नई पोस्टिंग की खबर से पूरा परिवार मर्माहत है. उनका आरोप है कि सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें नई जिम्मेदारी देकर बचाने की कोशिश कर रही है.

भरत तिवारी केस: जांच पर सियासत के बीच बिहार बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, ‘सम्राट चौधरी…’

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

आशा देवी ने कहा कि भरत की मौत के बाद कई नेताओं, जन प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था. उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि अपने वादे निभाएं और न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहें. उन्होंने दोहराया कि उनकी मांग है कि मामले में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और अदालत में प्रभावी पैरवी कर उन्हें मौत की सजा दी जाए.

परिवार मानसिक रूप से टूट चुका है

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरे मामले में लगातार लीपापोती की जा रही है. यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आम लोगों का कानून और न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। उन्होंने बताया कि न्याय की लड़ाई ने पूरे परिवार को मानसिक रूप से तोड़ दिया है. भरत के भाई चंदन तिवारी की भी तबीयत खराब चल रही है और पूरा परिवार गहरे तनाव में है. इसके बावजूद वह न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे।

भरत के भाई ने उन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया

वहीं, भरत के भाई चंदन तिवारी ने भी नई पोस्टिंग पर सवाल उठाए और कहा कि जिस अधिकारी पर उनके भाई की हत्या का आरोप है, उसे दूसरी जगह भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि हत्या जैसे गंभीर आरोप झेल रहे अधिकारी पर कार्रवाई करने के बजाय उनका तबादला कर दिया गया. उन्होंने इसे न्यायिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल बताते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है.

चंदन तिवारी ने कहा कि कई नेताओं और जन प्रतिनिधियों ने भरत को न्याय दिलाने की बात कही, लेकिन अब वे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि परिवार की एकमात्र मांग निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और कानून के तहत सख्त सजा है. उन्होंने कहा कि संगठन और समाज तो अपनी लड़ाई लड़ेगा ही, परिवार भी अंतिम सांस तक न्याय की लड़ाई जारी रखेगा.

‘अपराधी था भरत तिवारी, पाकिस्तान में थे हथियार…’, भोजपुर एनकाउंटर पर बीजेपी नेता का बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *