बिहार: कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे पर फायरिंग, चाचा की मौत, भतीजा घायल

बिहार के भोजपुर जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के बधार गांव के पास बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतक की पहचान बबुरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी सहदेव राय के 45 वर्षीय पुत्र सूरज राय के रूप में की गयी है. घायल उसका भतीजा दीपक कुमार (22 वर्ष) है. दीपक ने बताया कि परिवार में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सूरज राय ने अपनी जमीन भाई सुदर्शन और कामता राय के बीच बांट दी थी. बाद में मकान निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।

पटना में देर रात बीच सड़क पर युवक की गोली मारकर हत्या, शराब पार्टी में दोस्तों से हुआ था विवाद.

22 अप्रैल को हुआ था अपहरण

22 अप्रैल को कामता राय और उसके बेटों ने घर में घुसकर मारपीट की और दीपक का अपहरण कर लिया। इस मामले में बबुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसी मामले में मंगलवार को ये दोनों गवाही देने के लिए कोर्ट गये थे.

पचैना से लौटते समय हुआ हमला

गवाही के बाद दोनों पचैना गांव में अपनी मौसी के घर रुके थे. रात में बाइक से गांव लौटने के दौरान धर्मपुर गांव के बधार के पास पहले से घात लगाये बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. सूरज राय को सिर और पेट में गोली लगी, जबकि दीपक को पैर में गोली लगी. अस्पताल ले जाने के क्रम में सूरज राय की मौत हो गयी. दीपक का इलाज चल रहा है।

घायल ने आरोप लगाया

दीपक कुमार ने पट्टीदार मनीष उर्फ ​​पिंटू राय और नीतीश पर पुराने जमीन विवाद और कोर्ट में गवाही को लेकर प्रतिद्वंद्विता के कारण हमला करने का आरोप लगाया है.

पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी

सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह, कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्रा और सर्किल इंस्पेक्टर आशीष कुमार साह मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इलाके में सनसनी मच गई है.

बिहार: जून में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, सामान्य से 46% कम बारिश, जुलाई में भी राहत के आसार कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *